DA Hike News: धनतेरस से पहले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, BJP शासित राज्य ने दिया लाखों कर्मचारियों को तोहफा
DA Hike News: गुजरात सरकार ने दीपावली और धनतेरस से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
-1793803486013_m.webp)
DA Hike News: गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की।
HighLights
गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की।
9.69 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ।
जुलाई-अक्टूबर 2026 का 4 महीने का एरियर मिलेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: दीपावली और धनतेरस से पहले बीजेपी शासित राज्य ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, गुजरात ने बुधवार को 4.62 लाख सेवारत कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनभोगियों के DA और DR में बढ़ोतरी का एलान किया। इस बढ़ोतरी से दिवाली से पहले 9.69 लाख से अधिक लाभार्थियों को राहत मिली।
गुजरात के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई बीजेपी सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले की जानकारी वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य और सरकारी प्रवक्ता जीतू वघानी ने दी। उन्होंने बताया कि यह महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप है।
4 महीने का मिलेगा एरियर
गुजरात के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यानी जुलाई-से अक्टूबर तक का एरियर एक साथ कर्मचारियों के अकाउंट में आएगा। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इस ताजा फैसले से 7वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के लिए DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा।
जीतू वघानी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की चार महीने की अवधि के लिए बकाया का भुगतान नवंबर के वेतन और पेंशन के साथ एक ही किस्त में किया जाएगा।
डीए बढ़ोतरी के लाभार्थियों में राज्य सरकार के विभागों, पंचायत सेवाओं और अन्य संगठनों के कर्मचारियों के साथ-साथ छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं।
सरकार पर पड़ेगा 1569 करोड़ का बोझ
मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि राज्य सरकार बकाया भुगतान के लिए 523 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि डीए बढ़ोतरी से 1,569 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय बोझ पड़ेगा।
वघानी ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य उन सरकारी कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देना है जो सुशासन सुनिश्चित करने और त्योहारी सीजन के दौरान उन्हें वित्तीय राहत प्रदान करने की दिशा में काम करते हैं।
28 अक्टूबर को मोदी कैबिनेट ने दी थी DA Hike की मंजूरी
इससे पहले केंद्र की मोदी कैबिनेट ने 28 अक्टूबर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। केंद्र ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।