सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: दशहरे से पहले खत्म होगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार? डीए में इतना हो सकता है इजाफा

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:25 PM (IST)

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा ...और पढ़ें

दशहरे से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा संभव है।

दशहरे से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा संभव है।

HighLights

  1. दशहरे से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा संभव है।

  2. 50 लाख कर्मचारी, 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ।

  3. डीए में 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद, 63-64% तक हो सकता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट ने अभी तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दी है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अनुमान लगा रहे हैं कि शायद दशहरे तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो जाए।

इस बार दशहरा 20 अक्टूबर को है। सरकार आमतौर पर सितंबर या फिर अक्टूबर के महीने में जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान करती है। पिछले साल जुलाई में लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट ने 1 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। उस समय महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया था। ऐसे में संभावना है कि दशहरे से पहले कैबिनेट महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। इस बदलाव से केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख सेवारत कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हो सकता है।

दशहरे से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की हो सकती है घोषणा

ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के प्रेसिडेंट मंजीत सिंह पटेल ने कहा, "केंद्र सरकार संभवत दशहरे से पहले जुलाई के लिए DA साइकल की घोषणा करेगी। कर्मचारी अक्टूबर की सैलरी में DA बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।"

क्या 65% तक हो सकता है महंगाई भत्ता?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 60 फीसदी है। साल के पहले महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा 18 अप्रैल को गई थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था और अब जुलाई वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। हालांकि, इस बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कितनी हो सकती है यह अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों पर निर्भर है।

लेबर ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) 1.2 अंक बढ़कर 154.4 हो गया। महंगाई के इस डेटा का इस्तेमाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की गणना करने में किया जाता है।

इस डेटा के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। यानी यह बढ़कर 63 से 64 फीसदी तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- PPF, SSY समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू