सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या बदलेगा GST रिटर्न सुधार का तरीका? नई व्यवस्था पर सरकार ने खोली सुझाव विंडो, QR कोड से करें अप्लाई

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:54 PM (IST)

वित्त मंत्रालय जीएसटी रिटर्न में टैक्स देनदारी और इनपुट टैक्स क्रेडिट संशोधन के लिए एक नई वैकल्पिक व्यवस्था पर जनता से राय मांग रहा है। करदाता 30 नवंबर 2026 तक QR कोड स्कैन करके अपने सुझाव सीधे सरकार को भेज सकते हैं।

क्या बदलेगा GST रिटर्न सुधार का तरीका? नई व्यवस्था पर सरकार ने खोली सुझाव विंडो, QR कोड से करें अप्लाई

क्या बदलेगा GST रिटर्न सुधार का तरीका? नई व्यवस्था पर सरकार ने खोली सुझाव विंडो, QR कोड से करें अप्लाई

HighLights

  1. जीएसटी रिटर्न संशोधन पर सरकार ने जनता से राय मांगी।

  2. टैक्स देनदारी, इनपुट टैक्स क्रेडिट बदलाव पर सुझाव आमंत्रित।

  3. QR कोड स्कैन कर 30 नवंबर 2026 तक भेजें राय।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बिजनेस करते हैं और जीएसटी रिटर्न (GST Return) भरते हैं, तो आपके लिए काम की खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने टैक्सपेयर्स के लिए सुझाव देने की एक खास विंडो खोली है, जहां अब आप जीएसटी से जुड़े एक अहम बदलाव पर सीधे सरकार को अपनी सलाह दे सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सरकार जीएसटी रिटर्न में टैक्स देनदारी और इनपुट टैक्स क्रेडिट में संशोधन या बदलाव करने के लिए एक नई वैकल्पिक व्यवस्था लाने का प्रस्ताव कर रही है। इसका मतलब है कि रिटर्न भरते समय होने वाली गलतियों को सुधारने का नया तरीका कैसा हो, सरकार इसी प्रस्तावित नियम पर जनता और व्यापारियों से 'पब्लिक कंसल्टेशन' (Public Consultation) के जरिए राय मांग रही है।

 

कैसे भेजें अपनी राय?

अगर आप भी सरकार तक अपनी राय पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए 30 नवंबर 2026 आखिरी तारीख है। सरकार की ओर से सुझाव भेजना का तरीका भी काफी आसान रखा गया है। इसके लिए आपको किसी को चिट्ठी लिखने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ही ये काम कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने इसके लिए सीधा एक QR कोड जारी किया है। आपको बस अपना स्मार्टफोन उठाना है, इस QR कोड को स्कैन करना है और तय समय के अंदर अपने सुझाव सबमिट कर देने हैं।

क्या है सुझाव भेजने की शर्तें?

मालूम हो कि पोर्टल पर जीएसटी से जुड़े सुझाव देना बिल्कुल स्वैच्छित है, जिससे कोई अधिकार नहीं बनता। पोर्टल पर दी गई शर्तों के हिसाब से राय सटीक, मर्यादित और रचनात्मक होनी चाहिए। भ्रामक, अपमानजनक या गैरकानूनी सामग्री लिखने पर सुझाव हटाए जा सकते हैं। वहीं पोर्टल पर किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करें।

ये भी पढ़ें: एक साल का रिटर्न निगेटिव रिटर्न, फिर भी पराग पारिख जैसे बड़े फंड्स में जमकर पैसा क्यों लगा रहे निवेशक?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।