सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साल का रिटर्न निगेटिव रिटर्न, फिर भी पराग पारिख जैसे बड़े फंड्स में जमकर पैसा क्यों लगा रहे निवेशक?

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:27 PM (IST)

एक साल के निगेटिव रिटर्न के बावजूद, भारत के बड़े म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों का पैसा लगातार आ रहा है। यह दर्शाता है कि निवेशक अब अल्पकालिक गिरावट के बजाय दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

एक साल का रिटर्न निगेटिव रिटर्न, फिर भी पराग पारिख जैसे बड़े फंड्स में जमकर पैसा क्यों लगा रहे निवेशक?

एक साल का रिटर्न निगेटिव रिटर्न, फिर भी पराग पारिख जैसे बड़े फंड्स में जमकर पैसा क्यों लगा रहे निवेशक?

HighLights

  1. निगेटिव रिटर्न के बावजूद बड़े म्यूचुअल फंड्स में भारी निवेश।

  2. निवेशक अल्पकालिक प्रदर्शन की बजाय दीर्घकालिक लक्ष्यों पर केंद्रित।

  3. 5 साल की अवधि में कई फंड्स ने दिया सकारात्मक रिटर्न।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आम तौर पर जब किसी म्यूचुअल फंड का पिछला एक साल का प्रदर्शन खराब रहता है, तो निवेशक उससे दूरी बनाना पसंद करते हैं। लेकिन भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड्स के मामले में तस्वीर बिल्लकुल उलट दिख रही है। पिछले एक साल में निगेटिव रिटर्न देने के बावजूद, इन दिग्गज फंड्स में निवेशकों का पैसा लगातार आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर निगेटिव रिटर्न मिलने के बावजूद निवेशकों ने निवेश क्यों नहीं रोका?

निगेटिव रिटर्न और हजारों करोड़ का निवेश

देश की 10 सबसे बड़ी एक्टिवली मैनेज्ड (इक्विटी और हाइब्रिड) म्यूचुअल फंड स्कीम्स के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अक्टूबर महीने में इनमें से 7 स्कीम्स में जमकर पैसा आया। इन टॉप-10 फंड्स का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 9.30 लाख करोड़ रुपये है, जिनमें अक्टूबर में करीब 4,628 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया।

इसे एक उदाहरण से भी समझा जा सकता है, पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड ने पिछले एक साल में -6.06 फीसका का निगेटिव रिटर्न दिया, लेकिन इसके बवाजूद अक्टूबर में इसमें ₹1137 करोड़ का निवेश आया। इसी तरह HDFC फ्लैक्सी कैप में ₹1022 करोड़ और HDFC मिड कैप में ₹998 करोड़ आए। हैरानी की बात ये है कि इन तीमों फंड्स का एक साल का रिटर्न निगेटिव है, फिर भी इन्होंने मिलकर एक महीने में करीब ₹3157 करोड़ जुटाए।

हालांकि, हर बड़े फंड में यही ट्रेंड नहीं दिखा। एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड से 372 करोड़ रुपये की निकासी (आउटफ्लो) हुई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट एलोकेशन और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड से भी निवेशकों ने पैसे निकाले।

1 साल बनाम 5 साल की तस्वीर

टॉप-10 में से 8 स्कीम्स ने पिछले एक साल में निगेटिव रिटर्न दिया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप में सबसे ज्यादा 9.74 फीसदी की गिरावट देखी गई। लेकिन जैसे ही आप निवेश की अवधि को 5 साल करते हैं, पूरी कहानी बदल जाती है। पांच साल की अवधि में HDFC Mid Cap ने 16.30%, Nippon India Small Cap ने 5 साल में 10.06% रिटर्न दिया। और यही लॉन्ग टर्म निवेशकों में भरोसा भी पैदा करता है।

निवेशकों का क्यों बढ़ रहा भरोसा?

मालूम हो कि फंड में पैसे आने का मतलब ये नहीं है कि निवेशकों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। किसी फंड में नेट इनफ्लो दिखने का मतलब सिर्फ इतना है कि पैसे निकालने वालों के मुकाबले पैसे लगाने वाले ज्यादा हैं। बड़े फंड्स में हर महीने नियमित रूप से एसआईपी के जरिए पैसा आता रहता है, भले ही बाजार में गिरावट हो।

आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि हालिया रिटर्न और निवेश का सीधा संबंध नहीं है। एक तरफ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप ने सबसे खराब (-9.74%) सालाना रिटर्न दिया, फिर भी इसमें 409 करोड़ रुपये आए। दूसरी तरफ, मामूली पॉजिटिव रिटर्न देने वाले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड से पैसे निकाले गए।

निवेशकों के लिए क्या है संदेश?

इन आंकड़ों से साफ है कि निवेशक अब शॉर्ट-टर्म गिरावट से घबराने के बजाय लंबी अवधि के लक्ष्यों पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन सिर्फ फंड का बड़ा आकार या उसमें आ रहा पैसा देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं है। निवेशकों को ये देखना चाहिए कि संबंधित फंड अपनी कैटेगरी के बारी फंड्स के मुकाबले कैसा प्रदर्शन कर रहा है, उसमें कितना जोखिम है और क्या वो उनके वित्तीय लक्ष्यों के अनुकूल है।

डिस्क्लेमर: यहां दिए गए आंकड़े और जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।