सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 137 ड्रग्स पर मुनाफा 30 फीसदी तय; 70% तक कम हो सकती हैं कीमतें

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:36 PM (IST)

सरकार ने 137 कैंसर-रोधी गैर-अनुसूचित दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है। इस कदम से ...और पढ़ें

कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तय

कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तय

HighLights

  1. सरकार ने कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन सीमित किया।

  2. 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर 30% मार्जिन तय।

  3. खुदरा कीमतों में 70% तक की कमी संभव।

नई दिल्ली। कैंसर की दवाओं (Cancer Drugs) की कीमतों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, और मेडिसीन पर ट्रेड मार्जिन को सीमित कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दवा मूल्य नियामक NPPA ने शनिवार को कैंसर-रोधी (Anti-Cancer Drugs)137 नॉन-शेड्यूलड ड्रग्स के ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है यानी मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल 30 फीसदी तक ही मुनाफा कमा सकेंगे उससे ज्यादा नहीं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 9 नवंबर से लागू होने वाले इस कदम से जीवन रक्षक दवाओं की खुदरा कीमतों में उनके मौजूदा मूल्य ढांचे के आधार पर, 70 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है।

फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत काम करने वाली नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने शनिवार को जारी एक गजट नोटिफिकेशन के बाद, ड्रग्स (प्राइसेस कंट्रोल) ऑर्डर (DPCO), 2013 के पैराग्राफ 19 के तहत 'ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन' (TMR) मैकेनिज्म लागू कर दिया है।

मार्जिन रैशनलाइजेशन' मैकेनिज्म लागू

फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत काम करने वाली नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने शनिवार को जारी एक गजट नोटिफिकेशन के बाद, ड्रग्स (प्राइसेस कंट्रोल) ऑर्डर (DPCO), 2013 के पैराग्राफ 19 के तहत 'ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन' (TMR) मैकेनिज्म लागू कर दिया है।

यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के तहत गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर आधारित है। इस समिति में देश भर के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ), मेडिकल एक्सपर्ट, अस्पताल मामलों के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

इस समिति ने कैंसर की दवाओं पर मार्जिन को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की है, और इस सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। यह कदम NPPA की 2019 की पायलट TMR पहल की सफलता पर आधारित है। उस पहल में कैंसर-रोधी 42 दवाओं के ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया था, जिससे 526 ब्रांडों की MRP में 90 प्रतिशत तक की कमी आई थी।

ये भी पढ़ें - बच्चों के फूड आयटम्स बनाने वाली कंपनियों के लिए FSSAI सख्त, नए पैरेंट्स जानें किस बदलाव की तैयारी में है अथॉरिटी?

दवा निर्माताओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपनी संशोधित मूल्य सूची (प्राइस लिस्ट) को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित करें और इसे खुदरा विक्रेताओं तथा अस्पतालों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करें।