बच्चों के फूड आयटम्स बनाने वाली कंपनियों के लिए FSSAI सख्त, नए पैरेंट्स जानें किस बदलाव की तैयारी में है अथॉरिटी?
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 6 महीने तक के शिशुओं के भोजन में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।

बच्चों के खाने FSSAI का नया नियम
HighLights
FSSAI ने शिशु आहार में चीनी पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया।
6 महीने तक के बच्चों के फूड में सुक्रोज, फ्रक्टोज पर रोक।
ड्राफ्ट पर 60 दिनों में जनता से सुझाव मांगे गए हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) इन दिनों एक्शन में है। नए पैरेंट्स ध्यान दें कि अब छह महीने तक के शिशुओं के खाने में चीनी से जुड़ा नियम बदल सकता है। दरअसल FSSAI ने 6 महीने तक के बच्चों के फूड में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए उन्होंने Infant Nutrition Regulations में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ड्राफ्ट 16 अक्टूबर को गजट में पब्लिश हुआ।
मौजूदा नियमों की बात करें तो निर्धारित मानकों और तय सीमा के अंदर सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने की अनुमति है। नए प्रपोजल में 6 महीने तक के शिशुओं के फूड में सुक्रोज और फ्रक्टोज को मिलाने पर रोक लगाने की बात कही गई है।
बच्चों के फूड में किन बदलावों की तैयारी?
FSSAI के प्रस्ताव के मुताबिक, 6 महीने तक के बच्चों के लिए बनाए जाने वाले फूड आयटम्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने की अनुमति नहीं होगी। मौजूदा नियमों की बात करें तो तय सीमा के अंदर इन दोनों को मिलाए जाने की छूट है। नए प्रस्ताव के तहत इस अनुमति को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि सुक्रोज और फ्रक्टोज शुगर के प्रकार हैं।
60 दिन में दे सकते हैं सुझाव और आपत्तियां
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने इस ड्राफ्ट पर 60 दिन के भीतर सजेशन और ऑब्जेक्शन की मांग की है। इन सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद नियमों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। साफ शब्दों में बताएं तो फिलहाल के लिए सुक्रोज और फ्रक्टोज को शिशुओं के फूड आयटम्स में न मिलाने का एक प्रस्ताव है और इस पर आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमों को अंतिम रूप मिलेगा।
अभी क्या है स्थिति?
बाजार में कई तरह के बेबी फीड्स मौजूद हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह से शिशुओं को खिलाया जाता है। फिलहाल, 6 महीने तक के शिशुओं के फूड में तय सीमा के तहत सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने की अनुमति है। FSSAI के नए प्रस्ताव में इस अनुमति को खत्म करने की बात कही गई है। ड्राफ्ट पर सुझाव और आपत्तियां मिलने के बाद अथॉरिटी उन पर विचार करेगा और फिर नियमों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। फिलहाल के लिए मौजूदा नियम लागू हैं।
