Gorakhpur Per Capita Income: जहां से विधायक हैं UP CM उस शहर की प्रति व्यक्ति आय कितनी, वाराणसी से कम या ज्यादा
Gorakhpur Per Capita Income: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की प्रति व्यक्ति आय ₹1,06,510 है, जो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की ₹1,14,685 से कम है।

गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय ₹1,06,510 प्रति वर्ष है।
HighLights
गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय ₹1,06,510 प्रति वर्ष है।
वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय गोरखपुर से अधिक पाई गई।
कुल जीडीपी में गोरखपुर वाराणसी से काफी आगे है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Gorakhpur Per Capita Income: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक जिला है गोरखपुर। यह जिला इस लिए भी खास है क्योंकि यहीं से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह 1998 से लेकर 2017 तक गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधायक बने और लगातार 9 साल से विधायक हैं।
यह शहर पूर्वांचल क्षेत्र की राजनीति का एक मुख्य केंद्र हैं। यहीं से गोरखपुर प्रेस रामायण, महाभारत और गीता जैसी धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन करती है। यहां स्थिति गोरखनाथ मंदिर नाथ पंथ का एक प्रमुख केंद्र है। गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय कितनी है? क्या इस शहर के लोग वाराणसी से ज्यादा अमीर हैं या नहीं। आइए जानते हैं।
कितनी है गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय?
उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी किए गए डेटा के अनुसार गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय 106510 रुपये है। यानी यहां रहने वाले लोगों की औसत आय 106510 रुपये प्रति वर्ष है। वहीं, बात करें इस शहर की जीडीपी की तो इस शहर की जीडीपी 6365733 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Per Capita Income: जहां से सांसद हैं PM मोदी वहां की प्रति व्यक्ति आय कितनी, अयोध्या से ज्यादा या कम
गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय वाराणसी से ज्यादा या कम
पीएम मोदी के सांसदी क्षेत्र वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 114685 रुपये है। वहीं, गोरखपुर की प्रति व्यक्ति आय 106510 रुपये है। यानी पर कैपिटा इनकम के मामले में वाराणसी, गोरखपुर से आगे है। वहीं, अगर वाराणसी की जीडीपी की बात करें तो इसकी जीडीपी 56899.78 करोड़ रुपये है। यानी जीडीपी के मामले में गोरखपुर आगे है।
