सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: ताबड़तोड़ गिरा सोने का भाव, यहां है सबसे सस्ता रेट, जानिए क्या है नई कीमत

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Thu, 15 Dec 2022 04:09 PM (IST)

Sona Chandi Bhav Gold Silver Price Today रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने का दाम आज तेजी से नीचे ...और पढ़ें

Gold Price Today: Check Latest Gold Silver Rates Today
Gold Price Today: Check Latest Gold Silver Rates Today

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना फिर से सस्ता होने लगा है। कल से सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं। कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 406 रुपये की गिरावट के साथ 54,268 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, फरवरी डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 15,223 लॉट के कारोबार में 406 रुपये या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,268 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,803.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में तेज गिरावट

कारोबारियों द्वारा ऑर्डर का वॉल्यूम कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 1,385 रुपये की गिरावट के साथ 67,917 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 19,771 लॉट के कारोबार में 1,385 रुपये या 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,917 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 2.55 प्रतिशत गिरकर 23.52 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

सर्राफा बाजार में कीमत

Gold Silver Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 420 रुपये गिरकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में कीमती धातु 54,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाल रंग में 1,788 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का भाव 23.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि यूएस फेड के तेज रुख के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतें एशियाई कारोबारी घंटों में कम कारोबार कर रही हैं। फेड चेयरमैन पॉवेल ने मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर कम करने के लिए अगले साल और अधिक दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।

आपके शहर में क्या कीमत

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,670 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,540 पर बिक रहा है।
  • लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 54,670 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 54,670 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 54,580 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 54,580 रुपये का है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 54,530 रुपये है।

ये भी पढ़ें-

IRCTC: सरकार इस कंपनी में बेच रही है अपनी हिस्सेदारी, निवेशकों के किए कमाई का सुनहरा मौका

LIC की पॉलिसी ली है तो आज ही कर लें ये काम, जरा-सी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान