Move to Jagran APP

Gold Rate on 2 June: सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

Gold Rate on 2 June एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 07:32 AM (IST)
Gold Rate on 2 June: सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 488 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट आई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 49,135 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में बुधवार को सोना 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Public Provident Fund जानिए कैसे पीपीएफ में पाया जा सकता है अधिकतम रिटर्न, बढ़ जाएगा मुनाफा

घरेलू हाजिर सर्राफा बाजार में सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी जबरदस्त गिरावट आई है। चांदी के भाव में गुरुवार को 1,168 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत  50,326 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले पिछले सत्र में बुधवार को चांदी 51,494 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today सोने की वायदा कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव

क्या होता है वायदा बाजार?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

एचडीएफसी सिक्युरिटी के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि रुपये में तेजी से बढ़त के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। गुरुवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 56 पैसे मजबूत होकर 75.04 पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.10 फीसद या 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,781.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.31 डॉलर की गिरावट के साथ 1,767.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव गुरुवार शाम कॉमेक्स पर 0.15 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 18.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.54 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.