सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या चल रहा है भाव

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 10 Jun 2020 11:11 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Jun 2020 12:08 PM (GMT+05:30)

Gold Futures Price चार सितंबर 2020 की चांदी के वायदा भाव की बात करें तो यह बुधवार सुबह 10 बजकर ...और पढ़ें

Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या चल रहा है भाव
Gold Futures Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 की सोने की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर 27 रुपये की गिरावट के साथ 46,567 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर मात्र 8 रुपये की गिरावट के साथ 46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन आई तेजी, जानिए कितने बढ़ गए हैं दाम

वायदा बाजार में चांदी के भाव में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर मात्र 27 रुपये की गिरावट के साथ 48,072 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार सितंबर 2020 की चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह बुधवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर 48,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.14 फीसद या 2.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1724.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.13 फीसद या 2.29 डॉलर की बढ़त के साथ 1,717.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Parle-G ने लॉकडाउन के दौरान बनाया रिकॉर्ड, करीब 40 साल में पहली बार बिक्री में आई ऐसी ग्रोथ

वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वैश्विक वायदा कीमत 0.29 फीसद या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 17.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव बुधवार सुबह 1.01 फीसद या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 17.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।