अमेरिकी SEC के खिलाफ गौतम अदाणी का बड़ा कदम! अमेरिकी कोर्ट में दी केस रद्द करने की अर्जी; वकीलों ने रखी ये 3 दलीलें
गौतम अदाणी के वकीलों ने अमेरिकी SEC द्वारा दायर सिविल धोखाधड़ी मामले (Adani bribery case US) को खारिज करने की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारत के दूसरे और दुनिया के 30वें सबसे अमीर व्यक्ति, गौतम अदाणी ने अमेरिका में अपने खिलाफ चल रहे कानूनी मामले में एक बड़ा कदम उठाया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक गौतम अदाणी के वकीलों ने मंगलवार को जानकारी दी कि वे अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) की तरफ से दायर (Adani US SEC case latest Update) किए गए सिविल धोखाधड़ी के मामले को खारिज करने के लिए एक अमेरिकी जज से अपील करेंगे।
अदाणी के वकीलों ने बचाव में क्या दलीलें दी हैं?
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट में दायर अपनी अर्जी में अदाणी के वकीलों ने SEC के दावों को "अनुचित रूप से अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। वकीलों ने केस को खारिज करने के समर्थन में मुख्य रूप से तीन तर्क दिए हैं। पहला इस मामले से जुड़े सभी प्रतिवादी और कथित कदाचार भारत में हुए हैं, अमेरिका में नहीं। दूसरा जिन बॉन्ड्स की बात हो रही है, उनका कारोबार कभी भी किसी अमेरिकी एक्सचेंज पर नहीं हुआ। तीसरा और आखिरी तर्क ये है कि अदाणी परिवार की इस ऑफरिंग में कोई सीधी संलिप्तता नहीं थी और कथित रिश्वतखोरी योजना को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय सबूत मौजूद नहीं है।
रॉयटर्स के मुताबिक इस मामले में SEC की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Adani Group: खत्म होने जा रही अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियां, चेक करें लिस्ट में कौन-कौन; शेयरहोल्डर्स पर क्या पड़ेगा असर?
आपराधिक मामले (Criminal Case) का मौजूदा स्टेटस क्या है?
SEC के इस सिविल केस (दीवानी मामले) के समानांतर, अमेरिकी अभियोजकों ने नवंबर 2024 में गौतम अदाणी और कई अन्य लोगों के खिलाफ एक संबंधित आपराधिक मामला भी दर्ज किया था। हालांकि, पिछले एक साल से अधिक समय से उस आपराधिक मामले में कोई भी सार्वजनिक प्रगति या अपडेट सामने नहीं आया है।
अदाणी और उनके भतीजे पर क्या आरोप हैं?
नवंबर 2024 में, अमेरिकी रेगुलेटर SEC ने गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर एक कथित रिश्वतखोरी योजना (Bribery Scheme) का आरोप लगाया था। SEC का दावा था कि दोनों ने 'अदाणी ग्रीन एनर्जी' (Adani Green Energy) को फायदा पहुंचाने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को करोड़ों डॉलर की रिश्वत देने या देने का वादा किया था। बता दें कि गौतम और सागर अदाणी, दोनों ही इस कंपनी में एग्जीक्यूटिव और डायरेक्टर के पदों पर हैं।
यह विवाद 2021 के बॉन्ड ऑफरिंग से कैसे जुड़ा है?
सिक्योरिटीज फ्रॉड का यह पूरा मामला 2021 में अदाणी ग्रीन द्वारा लाए गए 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड ऑफरिंग से जुड़ा है। SEC का आरोप है कि अदाणी ग्रीन ने अपने निवेशकों से इस कथित रिश्वतखोरी की योजना को छिपाया और बॉन्ड से जुड़े दस्तावेजों में इसकी जानकारी नहीं दी।
गौतम अदाणी की कितनी है नेटवर्थ?
63 वर्षीय गौतम अदाणी, 'अदाणी ग्रुप' के फाउंडर और चेयरमैन हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति (Gautam Adani Net Worth in Rupee) लगभग 60.6 बिलियन डॉलर (करीब 5.63 लाख करोड़ रुपये) है। वह वर्तमान में भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ दुनिया के 30वें सबसे अमीर शख्स भी हैं।
