अब कारों में मिलेंगी हाईटेक-सुपर-सेफ सीटें, गेब्रियल इंडिया ने फ्रांस की कंपनी से मिलाया हाथ; किसकी कितनी हिस्सेदारी?
Gabriel India Forvia form Joinyt Venture: गेब्रियल इंडिया ने भारत में हाईटेक कार सीटें बनाने के लिए फ्रांस की ऑटोमोटिव ...और पढ़ें
-1791440829904_m.webp)
गेब्रियल इंडिया और फॉरविया का जॉइंट वेंचर: भारत में बनेंगी एडवांस और सुरक्षित कार सीटें (फोटो AI जनरेटेड है।)
HighLights
गेब्रियल इंडिया और फॉरविया ने जॉइंट वेंचर पर हस्ताक्षर किए।
भारत में हाईटेक और एडवांस कार सीटें बनाई जाएंगी।
फॉरेशिया आनंद सीटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम रखा गया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। 2.6 अरब डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा की वैल्यू वाले मशहूर आनंद ग्रुप (Anand Group) की प्रमुख कंपनी गेब्रियल इंडिया (Gabriel India) ने एक बड़ा करार किया है। कंपनी ने भारत में हाईटेक और एडवांस कार सीटें बनाने के लिए फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोटिव टेक कंपनी फॉरविया (Forvia) के साथ जॉइंट वेंचर (JV) पर साइन किए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड गेब्रियल इंडिया के लिए यह डील काफी अहम मानी जा रही है।
क्या रखा जॉइंट वेंचर का नाम?
इस नए जॉइंट वेंचर का नाम 'फॉरेशिया आनंद सीटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' रखा गया है। अगर इसमें हिस्सेदारी यानी शेयरहोल्डिंग की बात करें, तो फ्रांसीसी कंपनी फॉरविया के पास 50 फीसदी से एक शेयर ज्यादा (50% + 1 शेयर) होगा। वहीं, भारत की गेब्रियल इंडिया के पास 50 फीसदी से एक शेयर कम (50%- 1 शेयर) रहेगा।
यह भी पढ़ें- UPI MDR में देरी, 15 अक्टूबर से नहीं लागू होगा फैसला? आशंका के चलते तरह गिरे Paytm, मोबिक्विक और पिन लैब के शेयर
बदलती कारों के लिए एडवांस सीटें
आजकल कारों का सिस्टम काफी एडवांस हो गया है। ग्राहक भी अब अपनी गाड़ियों में ज्यादा आराम और सेफ्टी चाहते हैं। इस जॉइंट वेंचर के जरिए गेब्रियल इंडिया व्हीकल सिस्टम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी। इससे कार बनाने वाली कंपनियों (OEMs) की बदलती जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
फॉरविया अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी लेकर आएगी और गेब्रियल इंडिया अपनी शानदार मैन्युफैक्चरिंग और लोकल मार्केट की गहरी समझ का इस्तेमाल करेगी। मिलकर ये दोनों कंपनियां भविष्य की स्मार्ट, कनेक्टेड और सुरक्षित कारों के लिए बेहतरीन सीटें तैयार करेंगी।
ग्लोबल लेवल पर मजबूत होगा पोर्टफोलियो
इस जॉइंट वेंचर पर साइन करते वक्त आनंद ग्रुप के वाइस चेयरमैन और एमएंडए (M&A) मामलों के प्रमुख, जैसल सिंह ने कहा, "यह पार्टनरशिप गेब्रियल इंडिया को एक बड़े मोबिलिटी सॉल्यूशन एंटरप्राइज में बदलने की दिशा में एक नैचुरल कदम है। आज व्हीकल सिस्टम ज्यादा टेक्नोलॉजी पर आधारित हो रहे हैं। ऐसे में पूरी ऑटोमोटिव चेन में शामिल होना हमारे लिए रणनीतिक रूप से बहुत अहम है। यह डील हमारे पोर्टफोलियो को ग्लोबल स्तर पर मजबूत बनाती है।"
"ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे, जो..."
वहीं, आनंद ग्रुप और गेब्रियल इंडिया की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अंजलि सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "हम हमेशा मानते हैं कि लंबी सफलता शानदार पार्टनरशिप, बेहतरीन टेक्नोलॉजी और ग्राहकों की जरूरतों को समझने से ही मिलती है। यह वेंचर फॉरविया के साथ हमारी पुरानी साझेदारी को और मजबूत कर रहा है। फॉरविया की ग्लोबल एक्सपर्टीज और हमारी मार्केट प्रेजेंस मिलकर एक ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे, जो भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है।"
फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी पर पूरा फोकस
यह डील मार्केट में अगली जनरेशन के ऑटोमोटिव सीटिंग सिस्टम लेकर आएगी, जो शानदार आराम और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगे। गेब्रियल इंडिया लगातार अपने पंख फैला रही है। हाल ही में कंपनी ने ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और ADAS सॉल्यूशंस के लिए 'एचएल क्लेमूव' (HL Klemove) के साथ भी पार्टनरशिप की थी। यह नया जॉइंट वेंचर एक बार फिर साबित करता है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनने चाहने वाली ग्लोबल कंपनियों के लिए आनंद ग्रुप आज भी एक भरोसेमंद पार्टनर है।
