सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी होगी दिवालिया? भारत में किसने ठोक दिया मुकदमा, अरबों का है मामला

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

एप्पल आईफोन की निर्माता फॉक्सकॉन की भारतीय इकाई पर वेंडरों को भुगतान न करने का आरोप है। एक वेंडर, BCD एम्प्रासा LLP ने 15.3 मिलियन डॉलर के बकाये के लिए NCLT चेन्नई में दिवालियापन का मुकदमा दायर किया है।

फॉक्सकॉन इंडिया पर वेंडरों को करोड़ों रुपये का भुगतान न करने का आरोप।

फॉक्सकॉन इंडिया पर वेंडरों को करोड़ों रुपये का भुगतान न करने का आरोप।

HighLights

  1. फॉक्सकॉन इंडिया पर वेंडरों को करोड़ों रुपये का भुगतान न करने का आरोप।

  2. BCD एम्प्रासा LLP ने NCLT चेन्नई में दिवालियापन का मुकदमा दायर किया।

  3. कंपनी पर 15.3 मिलियन डॉलर से अधिक के बकाये का दावा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल आईफोन की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन की भारतीय इकाई फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल, आधा दर्जन से वेंडर्स को अभी तक भुगतान नहीं किया है।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एक वेंडर ने तो अपना 15 मिलियन डॉलर का बकाया वसूलने के लिए दिवालियापन (इनसॉल्वेंसी) का मुकदमा भी दायर कर दिया है। यानी कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चलाने के लिए मुकदमा कर दिया गया है।

फॉक्सकॉन की भारतीय इकाई पर क्या आरोप लगा?

BCD एम्प्रासा LLP ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की चेन्नई बेंच में 12 अगस्त को एक याचिका दायर की है। इसमें कंपनी ने आरोप लगाया है कि उसे फॉक्सकॉन की बेंगलुरु इकाई के कर्मचारियों के लिए दक्षिण भारत में उपलब्ध कराए गए डॉर्मिटरी आवास के किराए और अन्य सुविधाओं (यूटिलिटीज) का भुगतान नहीं मिला है।

BCD एम्प्रासा LLP, फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड से 8 जुलाई तक के अपने बकाये के लिए लगभग 143 करोड़ रुपये (15.3 मिलियन डॉलर) की मांग कर रही है। इसमें बकाया राशि के साथ-साथ ब्याज, सर्विस चार्ज और नुकसान की भरपाई भी शामिल है।

भारत में वेंडर अक्सर बकाया भुगतान वसूलने के लिए दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करते हैं, हालाँकि इन मामलों की वजह से शायद ही कभी कोई कंपनी वास्तव में दिवालिया होती है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि BCD के अलावा कम से कम चार अन्य वेंडर भी ऐसे हैं, जो कई महीनों से लेकर एक साल से अधिक समय से फॉक्सकॉन द्वारा अपना बकाया चुकाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इनमें से कई वेंडरों को बेंगलुरु स्थित फैसिलिटी में निर्माण कार्यों के लिए काम पर रखा गया था और वे पहली बार फॉक्सकॉन के साथ काम कर रहे थे।

फॉक्सकॉन ने भारत से वापस बुला लिए थी चीनी कर्मचारी

फॉक्सकॉन ने 2025 में भारत से सैकड़ों चीनी कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। हालांकि उस समय इसका कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन इस कदम के चलते कंपनी को उत्पादन पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए ताइवान और वियतनाम से कर्मचारी बुलाने पड़े।

NCLT में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2024 में BCD के साथ हुए एक समझौते के तहत, फॉक्सकॉन ने महिला कर्मचारियों के लिए 700 आवासीय इकाइयां (रेजिडेंशियल यूनिट्स) किराए पर ली थीं। समझौते के मुताबिक, चाहे वहां कोई रहे या न रहे, किराया देना अनिवार्य था और जुलाई 2026 तक के लिए एक 'लॉक-इन' अवधि तय की गई थी। दस्तावेजों में कहा गया है कि फॉक्सकॉन ने मई 2025 में देय एक इनवॉइस का भुगतान नहीं किया। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी मध्यस्थ (आर्बिट्रेटर) नियुक्त करने पर भी सहमत नहीं हुई।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कुछ गैर-भारतीय कर्मचारियों के चले जाने के कारण स्थानीय ठेकेदारों को होने वाले भुगतान में देरी हुई है।

यह भी पढ़ें- अदाणी-अंबानी को दिल्ली के अरबपति ने फिर पछाड़ा, किया ₹2593 करोड़ का 'महादान'; बेटी के हाथों ₹364825 करोड़ का साम्राज्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।