सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST पर मीटिंग से पहले जनधन और मुद्रा योजना पर वित्त मंत्रालय की बैंक प्रमुखों के साथ अहम बैठक

By PTIEdited By: Ashish Kushwaha
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:44 PM (IST)

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बैंक प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री जनधन, मुद्रा और जन सुरक्षा जैसी प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं ...और पढ़ें

वित्त मंत्रालय ने बैंक प्रमुखों के साथ जनधन और मुद्रा योजना की प्रगति की समीक्षा की

वित्त मंत्रालय ने बैंक प्रमुखों के साथ जनधन और मुद्रा योजना की प्रगति की समीक्षा की

HighLights

  1. वित्त मंत्रालय ने वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

  2. प्रधानमंत्री जनधन, मुद्रा और जन सुरक्षा योजनाओं पर बैठक हुई।

  3. मुद्रा योजना छोटे कारोबारियों को ऋण और उद्यमिता को बढ़ावा देती है।

एजेंसी, नई दिल्ली| GST काउंसिल मीटिंग की नई तारीख 8 अक्टूबर है। GST काउंसिल मीटिंग के पहले ही वित्तीय समावेशन योजनाओं की समीक्षा के लिए वित्त मंत्रालय मंगलवार को बैंक प्रमुखों के साथ बैठक करेगा। वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनधन योजना और जन सुरक्षा जैसी प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया करेंगे।

PTI सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य उन छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराना है, जिन्हें अब तक औपचारिक ऋण सुविधा नहीं मिल पाती थी। अप्रैल, 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बिना गारंटी के ऋण दिया जाता है। इसका उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

समय के साथ यह योजना छोटे कारोबार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल हो गई है। इसका विशेष जोर युवाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित करने पर रहा है।

वित्त मंत्रालय समय-समय पर प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाता रहा है।