सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST Council Meeting New Date: फिर टली GST काउंसिल मीटिंग, नई तारीख का हुआ एलान

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:30 PM (IST)

GST काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख बदल दी गई है, जो अब 7 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को ...और पढ़ें

GST काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव, अब 8 अक्टूबर को होगी

GST काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख में बदलाव, अब 8 अक्टूबर को होगी

HighLights

  1. GST काउंसिल की 57वीं बैठक अब 7 की बजाय 8 अक्टूबर को।

  2. यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी।

  3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी बैठक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| GST Council Meeting New Date: GST काउंसिल की 57वीं बैठक की डेट के बदलने को लेकर बड़ा अपडेट आया है। GST काउंसिल की 57वीं बैठक 7 अक्टूबर को नहीं होगी। इसकी नई डेट सामने आई है। GST काउंसिल सचिवालय की ओर से सोमवार को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, GST काउंसिल मीटिंग को एक दिन बढ़ा दिया गया है। अब यह मीटिंग 8 अक्टूबर को होगी है। यह बैठक 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम के समिट रूम में सुबह 11 बजे से होगी।

किस वजह से GST काउंसिल मीटिंग की बढ़ी तारीख?

GST काउंसिल मीटिंग को अनिवार्य कारणों से टालकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली इस काउंसिल की बैठक, जिसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं, एक साल से ज्यादा समय के बाद होने जा रही है।

5 अक्टूबर का यह मेमोरेंडम रेवेन्यू सेक्रेटरी की मंजूरी से जारी किया गया था, जो GST काउंसिल के पदेन सेक्रेटरी भी हैं। सेक्रेटेरिएट ने कहा है कि GST काउंसिल के सदस्यों को शेड्यूल में हुए बदलाव के बारे में जानकारी दी जाए।

इसके पहले BRICS सम्मेलन की वजह से GST काउंसिल की डेट टाली जा चुकी है।

पिछली पर हुआ था GST रेट कटौती पर बढ़ा फैसला

GST काउंसिल की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर, 2025 को हुई थी, जिसमें केंद्र और राज्यों ने गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (GST) की दरों और स्लैब में बड़े बदलाव का फ़ैसला किया था।

22 सितंबर, 2025 से GST को 5% और 18% के दो-स्तरीय स्ट्रक्चर में बदल दिया गया, जिसमें अल्ट्रा-लक्ज़री और 'सिन गुड्स' (हानिकारक या विलासिता वाली वस्तुएं) के लिए सबसे ज़्यादा 40% की दर तय की गई। इसने 1 जुलाई, 2017 से लागू 5%, 12%, 18% और 28% वाले चार स्लैब की जगह ले ली।

यह भी पढ़ें- GST Council Meeting 2026: मीटिंग से पहले पीएम मोदी ने बताया 'GST 2.0' का प्लान; टैक्स, रिफंड और करोबारियों को सौगात