सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Family Pension rules: कर्मचारी की मौत के बाद किसे मिलेगी फैमिली पेंशन, पत्नी-बच्चे या माता-पिता किसका होता है पहला हक?

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:49 AM (IST)

सरकारी कर्मचारी या पेंशनर्स की मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन के नियमों को सरकार ने स्पष्ट किया है। इसमें पत्नी, ...और पढ़ें

Family Pension पर सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

Family Pension पर सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

HighLights

  1. कानूनी पत्नी को सबसे पहले फैमिली पेंशन का अधिकार।

  2. गोद लिए और सौतेले बच्चों को भी मिलती है पेंशन।

  3. दिव्यांग बच्चों को आजीवन पेंशन मिल सकती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सरकारी कर्मचारी या पेंशनर्स की मृत्यु के बाद मिलने वाली फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने नियमों की स्थिति साफ कर दी है। अक्सर परिवारों में यह सवाल उठता है कि कर्मचारी की मौत के बाद पेंशन सबसे पहले पत्नी को मिलेगी, बच्चों को या फिर बुजुर्ग माता-पति को? इतना ही नहीं, दूसरी शादी से हुए बच्चों, गोद लिए बच्चों और तलाकशुदा बेटियों को भी फैमिली पेंशन का लाभ मिल सकता है या नहीं, इसे लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं।

केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग (DoPPW) ने 29 अक्तूबर 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में फैमिली पेंशन पाने वाले परिवार के सदस्यों की प्राथमिकता का क्रम बताया है। ये प्रावधान केंद्रीय सिविल सेवा नियम, 2021 के नियम 50 के तहत आते हैं।

सबसे पहले कानूनी पत्नी का अधिकार

नियमों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी या पेंशनर की मृत्यु होने पर सबसे पहले कानूनी रूप से विवाहित पति या पत्नी को फैमिली पेंशन मिलेंगी। रिटायरमेंट के बाद हुई शादी से पति या पत्नी भी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर इसके पात्र हो सकते हैं।

गोद लिए और सौतेले बच्चों को भी मिलेगी पेंशन

पति या पत्नी की मृत्यु होने या उनकी पेंशन पाने की पात्रता खत्म होने के बाद बच्चों को फैमिली पेंशन मिल सकती है। इसमें गोद लिए हुए और सौतेले बच्चे भी शामिल हैं। कर्मचारी या पेंशनर्स की मौत या रिटायरमेंट के बाद जन्में बच्चे भी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर पात्र हो सकते हैं।

बच्चों के उनकी स्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

  • इन्हें जन्म के क्रम के अनुसार पेंशन मिलती है। 25 साल की उम्र पूरी होने, शादी होने या कमाई शुरू करने पर पात्रता खत्म हो जाती है। इनमें से जो शर्त पहले पूरी होगी, उसी समय पेंशन बंद हो जाएगी।
  • अगर 25 साल तक की उम्र वाले पात्र बच्चे नहीं हैं या उनकी पात्रता खत्म हो गई है, तो शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे पेंशन के हकदार हो सकते हैं। इन्हें तब तक पेंशन मिल सकती है, जब तक ये अपनी आजीविका कमाने में सक्षम नहीं हो जाते। शादी होने से इनकी पात्रता खत्म नहीं होती।
  • पहली दोनों श्रेणियों में पात्र बच्चे नहीं होने पर ऐसी बेटियों को पेंशन मिल सकती है। शर्त है कि वे माता-पिता के जीवनकाल में उन पर निर्भर रही हों और पेंशन मिलने के समय खुद कमाई नहीं कर रही हों। शादी, दोबारा शादी या कमाई शुरू करने पर पात्रता खत्म हो जाएगी।

पति-पत्नी में विवाद हो तो बच्चों को प्राथमिकता

अगर किसी महिला सरकारी कर्मचारी या पेंशनर के वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा है, तो निर्धारित शर्तों के तहत वह अपने बच्चों को फैमिली पेंशन के लिए नामित कर सकती है। वहीं, न्यायिक अलगाव (Judicial Separation) की स्थिति में पात्र बच्चों को अलग रह रहे पति या पत्नी से पहले पेंशन मिल सकती है। बच्चों की पात्रता खत्म होने के बाद ही अलग रह रहे पति या पत्नी को पेंशन दी जा सकती है।

दूसरी पत्नी के बच्चों और मौजूदा पत्नी को भी मिल सकता है लाभ

कुछ विशेष परिस्थितियों में मौजूदा जीवित पत्नी और दूसरी दिवंगत पत्नी, तलाकशुदा पत्नी या अमान्य अथवा रद्द किए जा सकने वाले विवाह से हुए पात्र बच्चों को भी फैमिली पेंशन मिल सकती है। इसके लिए नियम 50(8)(e) से (g) में निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी।

यह भी पढ़ें: PAN Card Fraud: आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने नहीं लिया लोन? घर बैठे ऐसे करें पता

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।