EPFO UPI PF withdrawal: अब 20 दिन का इंतजार खत्म, सीधे UPI से खाते में आएगा PF का पैसा! बस पूरी करनी होगी छोटी सी शर्त
EPFO new withdrawal rules 2026: ईपीएफओ दिसंबर के अंत तक UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें न्यूनतम 1,000 रुपये की सीमा होगी और क्लेम सेटलमेंट 3 दिन से भी कम समय में होगा।
-1795702899074_m.webp)
अब UPI से मिलेगा पैसा और सिर्फ 3 दिन में होगा क्लेम सेटल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| EPFO 3.0 latest news 2026: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब अपना प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने के लिए आपको न तो लंबे फॉर्म भरने होंगे और न ही हफ्तों इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दिसंबर के अंत तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत यूपीआई से पैसा निकालने की न्यूनतम सीमा (Minimum Limit) 1,000 रुपए तय की जा सकती है।
क्यों तय की जा रही है 1,000 रुपए की लिमिट?
अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि 1,000 रुपए की न्यूनतम सीमा इसलिए रखी जा रही है ताकि लोग बार-बार बहुत छोटी रकम निकालने के लिए रिक्वेस्ट न डालें। इससे ईपीएफओ के सिस्टम पर प्रोसेसिंग का अनावश्यक बोझ नहीं बढ़ेगा। इस सुविधा के लिए तकनीक पूरी तरह तैयार है और यूजर्स के साथ दो राउंड के ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आए बग्स (तकनीकी खामियों) को ठीक कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया,
"हालांकि, ईपीएफओ के नए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सिस्टम 2.0 (CITES 2.0) पर शिफ्ट होने में कुछ तकनीकी दिक्कतें बाकी हैं, जिन्हें रोलआउट से पहले दूर किया जा रहा है।"
3 दिन से भी कम समय में सेटल होगा क्लेम
केंद्र सरकार 'प्रोजेक्ट EPFO 3.0' के तहत बड़े स्तर पर डिजिटल बदलाव कर रही है। इसका मकसद कोर बैंकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं देना और कागजी कार्रवाई को कम करना है। नए सिस्टम में जो क्लेम जरूरी जांच और वैलिडेशन को पूरा कर लेंगे, वे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऑटोमैटिक प्रोसेस हो जाएंगे। सरकार के मुताबिक, इससे क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय 20 दिन से घटकर 3 दिन से भी कम रह जाएगा।
मिनिमम बैलेंस और वेटिंग पीरियड में भी मिली बड़ी राहत
हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने सदस्यों को अपनी बचत तक आसान पहुंच देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।
मिनिमम बैलेंस घटा: पहले 55 साल की उम्र तक खाते में कुल योगदान का कम से कम 25% मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य था, जिसे अब घटाकर 10% कर दिया गया है।
वेटिंग पीरियड कम हुआ: नौकरी छोड़ने के बाद फाइनल पीएफ निकासी के लिए इंतजार की अवधि को 12 महीने से घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है।
SWP की सुविधा: अब सदस्य सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) के जरिए भी अपने रिटायरमेंट फंड से समय-समय पर पैसा निकाल सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बुढ़ापे में चाहिए मंथली ₹5000 पेंशन, तो 30 साल की उम्र तक कितना करें निवेश? समझें पूरा कैलकुलेशन