सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पेंशनर्स को घर बैठे फ्री लाइफ सर्टिफिकेट, EPFO की नई सर्विस लॉन्च; कैसे लें फ्री सर्विस का फायदा?

Published: Tue, 13 Jan 2026 07:40 PM (IST)

EPFO New Update 2026: ईपीएफओ और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ईपीएस पेंशनर्स के लिए मुफ्त डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ...और पढ़ें

अब पेंशनर्स को घर बैठे फ्री लाइफ सर्टिफिकेट, EPFO की नई सर्विस लॉन्च; कैसे लें फ्री सर्विस का फायदा? जानें

अब पेंशनर्स को घर बैठे फ्री लाइफ सर्टिफिकेट, EPFO की नई सर्विस लॉन्च; कैसे लें फ्री सर्विस का फायदा? जानें

HighLights

  1. EPFO ने मुफ्त डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की

  2. डाकिया घर आकर बायोमेट्रिक से डीएलसी रजिस्टर करेगा

  3. बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा

EPFO doorstep digital life certificate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ईपीएस (EPS) पेंशनर्स के लिए फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सर्विस शुरू की है। अब वरिष्ठ पेंशनर्स को बैंक, ईपीएफओ ऑफिस या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं, बल्कि डाकिया घर आकर बायोमेट्रिक से DLC रजिस्टर करेगा। यह सविधा पूरी तरह मुफ्त है।

क्या है EPFO की इस सर्विस का मकसद?

EPFO ने 9 जनवरी 2025 को जारी सर्कुलर के तहत यह सुविधा शुरू की है। इसका मकसद बुजुर्गों और उन पेंशनर्स की मदद करना है, जिन्हें स्मार्टफोन इस्तेमाल करने या बाहर जाने में दिक्कत होती है। डाकिया या डाक सेवक घर जाकर फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) या अन्य बायोमेट्रिक तरीके से DLC बनाएंगे। सफल DLC के लिए सारा खर्च EPFO खुद वहन करेगा। यानी पेंशनर से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट क्या है? (What is digital life certificate)

यह आधार-आधारित बायोमेट्रिक सर्टिफिकेट है, जो पेंशनर के जीवित होने की पुष्टि करता है। EPS पेंशनर्स इसे साल में कभी भी जमा कर सकते हैं, और यह सबमिशन की तारीख से 1 साल तक वैध रहता है।

यह भी पढ़ें- NPS Big Update: अब NPS में मिलेगी फिक्स्ड पेंशन की गारंटी! PFRDA ने उठाया बड़ा कदम

यह सर्विस कैसे काम करती है?

सबसे पहले पेंशनर्स IPPB चैनल से रिक्वेस्ट करें। जिसके बाद IPPB अधिकारी चेक करेगा कि DLC ड्यू है या 30 दिनों में ड्यू होने वाली है, और PPO व आधार में नाम/DOB मैच करता है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से DLC रजिस्टर होगा। (अगर पेंशनर जीवित नहीं, तो मौत की रिपोर्ट EPFO को जाएगी।)

सर्विस का फायदा कैसे उठाएं?

ईपीएस पेंशनर्स IPPB के कस्टमर केयर नंबर 033-22029000 पर कॉल करके घर विजिट रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अन्य चैनल जैसे नजदीकी पोस्ट ऑफिस या ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सफल सबमिशन की शर्तें: ऑपरेटर IPPB का हो।
  • DLC ड्यू या 30 दिनों के अंदर ड्यू हो।
  • EPFO से डिजिटल वेरिफिकेशन (ऑटोमैटिक या मैनुअल) के बाद अप्रूवल मिले।

यह पहल 'डिजिटल इंडिया' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देती है, खासकर ग्रामीण और बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए। पेंशन बिना रुके मिलती रहेगी।

SOURCE- EPFO