ट्रंप की हार से हिले एलन मस्क, एक ही झटके में डूबे 130 बिलियन डॉलर; टेस्ला और स्पेसएक्स को सबसे ज्यादा नुकसान
Elon Musk Hit By Democrat Wave: अमेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद एलन मस्क की ...और पढ़ें
-1793860683135_m.webp)
ट्रंप की हार से एलन मस्क को बड़ा झटका टेस्ला स्पेसएक्स को भारी नुकसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| US Midterm Elections Results: अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और राजनीतिक बदलाव की 'ब्लू वेव' के चलते दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) को तगड़ा झटका लगा। मस्क का टेक्सास स्थित बिजनेस एंपायर अब कड़ी जांच के दायरे में आ गया है। क्योंकि डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
चुनाव नतीजों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की अप्रत्याशित जीत के बाद बुधवार को टेस्ला (Tesla Inc Share Price) के शेयरों में 3.3% और स्पेसएक्स (SpaceX Share Price) के शेयरों में 3.8% की भारी गिरावट दर्ज की गई।
इस एक ही दिन के भीतर दोनों कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू से करीब 130 अरब डॉलर साफ (करीब 12.27 लाख करोड़) हो गए। एलन मस्क रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रमुख और बड़े डोनर रहे हैं, इसलिए अमेरिका में डेमोक्रेट्स की इस बड़ी जीत ने उनके कारोबार के सामने नए राजनीतिक जोखिम खड़े कर दिए हैं।
चुनाव से पहले विशेषज्ञों ने दी थी चेतावनी
चुनाव से पहले ही बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यदि संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा बढ़ता है, तो वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में बाधा डाल सकते हैं, मस्क के कामकाज की कड़ी छानबीन कर सकते हैं और टेस्ला तथा स्पेसएक्स के बीच संभावित मेगा-मर्जर को भी रोक सकते हैं।
टेक्सास में डेमोक्रेट्स के जीतने से अब मस्क के राजनीतिक विरोधियों को ओवल ऑफिस यानी राष्ट्रपति भवन के संभावित वीटो को दरकिनार कर उनके ऑपरेशंस में रुकावट डालने का आसान रास्ता मिल गया है। टाइगरिश फाइनेंशियल पार्टनर्स के मुख्य निवेश अधिकारी इवान फीनसेथ ने कहा कि,
"टेक्सास का 'ब्लू' होना मस्क के लिए एक नया राजनीतिक संकट पैदा करता है, खासकर तब जब उन्होंने अपने बिजनेस साम्राज्य के केंद्र के रूप में इसी राज्य पर सबसे ज्यादा निवेश किया है।"
टेक्सास में झोंक दिए थे 205 मिलियन डॉलर
एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के समर्थन में करीब 45 करोड़ डॉलर झोंक दिए थे, जिसमें अकेले टेक्सास के चुनावों के लिए 205 मिलियन डॉलर शामिल हैं। उन्होंने अपने 24 करोड़ एक्स (X) फॉलोअर्स से डेमोक्रेट्स के खिलाफ वोट करने की अपील की थी, ने इस हार पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,
"शायद इस बार मेरे चुनाव-में हस्तक्षेप करने वाले स्पेस लेजर काम नहीं आए।" उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ा कि "अंतरिक्ष में डेटा सेंटर अब काफी अच्छे लग रहे हैं।"
हालांकि, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने में अभी कई साल लग सकते हैं, लेकिन मस्क के पास अपने कारोबार को किसी अन्य राज्य में शिफ्ट करने का विकल्प हमेशा खुला है। मस्क ने 2020 में कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना-काल के दौरान हुए टकराव, महंगे आवास और कम्यूटिंग की समस्याओं के कारण टेक्सास का रुख किया था और अगले ही साल टेस्ला को भी वहीं ले गए थे।
जैक्स इन्वेस्टमेंट रिसर्च के स्टॉक रणनीतिकार एंड्रयू रोको का कहना है कि कानूनी रूप से मस्क के व्यवसायों को रातों-रात रोकना आसान नहीं होगा, लेकिन यदि डेमोक्रेट्स उनकी महत्वाकांक्षाओं को रोकने में सफल रहे, तो मस्क को किसी नए राज्य का रुख करना पड़ सकता है।
मस्क और उनके बिजनेस इस समय कई संवेदनशील मुद्दों के केंद्र में हैं। चाहे वह एआई रेस में आगे निकलना हो, टेस्ला-स्पेसएक्स का संभावित मर्जर हो या फिर स्टारलिंक सैटेलाइट सेवा की सैन्य पहुंच को लेकर अमेरिका, यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ता तनाव हो।
बढ़ जाएगा जांच का जोखिम- एक्सपर्ट्स
विश्लेषकों का मानना है कि इस राजनीतिक बदलाव के बाद मस्क अपनी टेस्ला-स्पेसएक्स डील को ट्रंप के कार्यकाल में ही, यानी अगले साल की पहली छमाही तक तेजी से पूरा करने का दबाव बना सकते हैं। 50 पार्क इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ एडम सरहान बताते हैं कि,
"जनवरी में नई डेमोक्रेटिक कांग्रेस के बैठने से इस आकार की डील पर जांच का जोखिम काफी बढ़ जाएगा, इसलिए प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना ही सबसे तार्किक कदम होगा।"
दूसरी ओर, इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने वाली छोटी कंपनियों जैसे रिवियन ऑटोमोटिव और ल्यूसिव ग्रुप के शेयरों में इस उम्मीद के साथ उछाल आया कि डेमोक्रेट-नीत कांग्रेस पर्यावरण के अनुकूल नीतियों का समर्थन करेगी।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीतिक और नियामक मोर्चे पर आने वाले दो साल एलन मस्क जैसे दिग्गज उद्योगपति के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।