सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Starlink कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मस्क का बड़ा एलान, हर बच्चे को SpaceX का बनाएंगे पार्टनर; देंगे इतने शेयर

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:04 PM (IST)

एलन मस्क ने घोषणा की है कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी SpaceX का एक ...और पढ़ें

हर बच्चे को Spacex का पार्टनर बनाएंगे Elon Musk

हर बच्चे को Spacex का पार्टनर बनाएंगे Elon Musk

HighLights

  1. एलन मस्क देंगे अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX शेयर।

  2. करीब 7.2 करोड़ बच्चों को मिलेगा शेयर बाजार से जुड़ने का मौका।

  3. योजना का कुल अनुमानित मूल्य 10.5 अरब डॉलर हो सकता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज अरबपति एलन मस्क ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे अमेरिका के लाखों बच्चों को सीधे शेयर बाजार से जुड़ने का मौका मिल सकता है। मस्क (Elon musk) ने कहा है कि वह अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी SpaceX का एक शेयर देंगे। उन्होंने इस पहल को अपनी कई योजनाओं में से पहली बताया है।

कब और कैसे मिलेंगे SpaceX के शेयर?

एलन मस्क ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शेयर किस महीने या तारीख से बांटे जाएंगे और क्या यह प्रक्रिया एक साथ पूरी होगी या अलग-अलग चरणों में होगी।

इसके अलावा, कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्चों को किस तरह की पात्रता पूरी करनी होगी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सिर्फ अमेरिकी नागरिकों को इसका फायदा मिलेगा या अमेरिका में रहने वाले दूसरे बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

करीब 7 करोड़ बच्चों तक पहुंच सकती है योजना

अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में अगर मस्क अपनी घोषणा के मुताबिक सभी बच्चों को एक-एक शेयर देते हैं, तो यह दुनिया की सबसे बड़ी व्यक्तिगत शेयर बांटने वाली पहलों में से एक हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX के मौजूदा मूल्यांकन के आधार पर इस योजना के तहत दिए जाने वाले शेयरों की कुल कीमत करीब 10.5 अरब डॉलर हो सकती है। हालांकि, यह अनुमान है। शेयर की कीमत और योजना की शर्तों के आधार पर वास्तविक मूल्य अलग हो सकता है।

इस एलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों को शेयर किस तरह दिए जाएंगे। क्या शेयर सीधे उनके नाम पर होंगे या माता-पिता या कानूनी अभिभावक उनके लिए इन्हें संभालेंगे? अभी इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पहले मस्क ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री में रुकावटों को लेकर सवाल उठाए थे, फिर रिलायंस ने साफ कर दिया कि उसे किसी भी कंपनी से मुकाबला करने में डर नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें: Post office की इन दो स्कीम में लगाएं ₹50000, 5 साल में कितना बनेगा पैसा? कैलकुलेशन से समझें पूरा हिसाब