सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹77 लाख करोड़ दौलत, मगर सिर्फ इतना कैश है एलन मस्क के पास; टोटल नेटवर्थ का 0.1% से भी कम

Published: Tue, 17 Feb 2026 03:04 PM (IST)

एलन मस्क (Elon Musk Cash Net Worth), दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ने अपनी 850 अरब डॉलर की संपत्ति का ...और पढ़ें

कितना कैश रखते हैं एलन मस्क?

कितना कैश रखते हैं एलन मस्क?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। लंबे समय से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स (Richest Person in the World) बने हुए हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) करीब 850 अरब डॉलर (77 लाख करोड़ रुपये से अधिक) है। अब टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने अपनी दौलत और दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की क्षमता के बारे में बढ़ती ऑनलाइन चर्चा पर कई जवाब दिए हैं। एलन मस्क ने ये भी बताया है कि उनके पास कितनी संपत्ति कैश में है।

कैश नहीं इस चीज में रखा है पैसा

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि उनकी अधिक दौलत लिक्विड कैश में नहीं, बल्कि कंपनी के स्टेक्स (हिस्सेदारी) में है। इसी वजह से जैसे-जैसे उनकी कंपनियों के शेयरों का भाव बढ़ता है, उनकी मार्केट कैपिटल बढ़ती है। फिर इसी के नतीजे में एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़ती है।

कौन-सा शेयर कितना उछला?

बीते 6 महीनों में टेस्ला का शेयर 24.55 फीसदी उछला है, जबकि अनलिस्टेड मार्केट में स्पेसएक्स का शेयर 143 फीसदी चढ़ा है। इनसे मस्क की दौलत में काफी इजाफा हुआ है।

कितना है कैश?

मस्क ने एक पोस्ट में कहा है कि उनके पास कुल दौलत में से 0.1 फीसदी से भी कम कैश में है। 850 अरब डॉलर में से 0.1 फीसदी का मतलब है कि 85 करोड़ डॉलर से भी कम। 85 करोड़ डॉलर भारतीय करेंसी में 7708 करोड़ रुपये बनते हैं। यानी मस्क के पास जो कैश है वो 7708 करोड़ रुपये से कम है।

पेपर वेल्थ है मस्क के पास

मस्क ने अपनी नेट वर्थ को ज्यादातर कागज की दौलत (शेयर आदि) बताया, जो हाथ में कैश के बजाय इक्विटी में है। उन्होंने टेस्ला और स्पेसएक्स (जिनमें उनके पास कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हैं) दोनों को अपनी फाइनेंशियल हैसियत के मुख्य ड्राइवर के तौर पर बताया, और बताया कि टेस्ला की ओनरशिप में रिटेल इन्वेस्टर्स और इंडेक्स या पेंशन फंड्स का एक बड़ा हिस्सा शामिल है, जिससे स्टॉक की बढ़ती कीमतों का ओवरऑल वैल्यूएशन पर असर और बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू