सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के सबसे बड़े अरबपति का एलान, US के हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स के 2 शेयर; 'ट्रंप अकाउंट' होना जरूरी!

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:01 PM (IST)

एलन मस्क ने घोषणा की है कि वह अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स के दो शेयर देंगे, जिसमें एक कंपनी और एक उनकी तरफ से होगा। ये शेयर 'ट्रंप अकाउंट' के माध्यम से दिए जाएंगे, जो अमेरिकी बच्चों के लिए टैक्स बेनिफिट वाला खाता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एलन मस्क अमेरिकी बच्चों को देंगे स्पेसएक्स के दो शेयर।

  2. एक शेयर कंपनी से, दूसरा मस्क निजी तौर पर देंगे।

  3. शेयर 'ट्रंप अकाउंट' के माध्यम से बच्चों को मिलेंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के हर बच्चे को वह स्पेसएक्स के 2 शेयर गिफ्ट करेंगे। इस समय स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत लगभग 127 डॉलर है। इसे भारतीय रुपये में बदलें तो यह लगभग 2500 रुपये होगी। यानी अमेरिका के लाखों बच्चों को एलन मस्क लगभग 5-5 हजार रुपये देंगे। आगे चलकर इन शेयरों की कीमत और बढ़ सकती हैं। एक शेयर कंपनी की तरफ से दिया जाएगा और एक शेरय मस्क खुद देंगे।

एलन मस्क ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- "अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स के दो शेयर मिलेंगे। एक कंपनी की तरफ से और एक मेरी तरफ से।"

एलन मस्क ने एक्स पर आगे लिखा- "स्पेसएक्स की ओर से मिलने वाला हिस्सा अगले महीने ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मेरी तरफ से मिलने वाला हिस्सा अगले साल जून में मेरा लॉकअप खत्म होने पर ट्रांसफर किया जाएगा।"

एलन मस्क ने लिखा कि अगर स्पेसएक्स जीवन को मल्टीप्लैनेटरी (कई ग्रहों पर फैला हुआ) बनाने और सूरज की ऊर्जा के दस लाखवें हिस्से का भी इस्तेमाल करने में सफल हो जाता है, तो इसका मूल्य मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था से लगभग दस लाख गुना अधिक होगा। ये लक्ष्य निश्चित रूप से बेहद कठिन हैं, लेकिन इन्हें हासिल करने का एक रास्ता मौजूद है। मेरी सलाह है कि आप अपने शेयर अपने पास ही रखें।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार एलन मस्क की कुल संपत्ति का अनुमान 823.5 अरब डॉलर है, जबकि ब्लूमबर्ग के अनुसार यह 813 अरब डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह 76 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है।

ट्रंप अकाउंट में भेजा जाएगा शेयर

स्पेसएक्स ने घोषणा की कि वह 'ट्रंप अकाउंट' वाले हर बच्चे को क्लास A कॉमन स्टॉक का एक नया शेयर दान करेगा। साथ ही, मस्क ने कहा कि कंपनी जितने शेयर दान करेगी, वे भी अपनी तरफ से उतने ही शेयर देंगे।

कंपनी और CEO एलन मस्क के साथ-साथ टॉप अधिकारी ग्विन शॉटवेल भी अपने निजी स्तर पर शेयर देंगी। ग्विन शॉटवेल लगभग 20 लाख से ज्यादा निजी शेयर देंगी। ये शेयर ट्रंप अकाउंट में दिए जाएंगे। अब आपके मन में एक सवाल होगा कि आखिर यह ट्रंप अकाउंट क्या है?

दरअसल, ट्रंप अकाउंट एक तरह का ऐसा खाता है जो अमेरिकी बच्चों के लिए है। यह अमेरिकी बच्चों को टैक्स बेनिफिट देता है। इसे जून 2025 में अमेरिकी संसद से पारित किया गया था। बाद में, 4 जुलाई 2026 को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में इन खातों और इनसे जुड़े पूरे ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। इसमें 2025 से 2028 के बीच पैदा होने वाले पात्र बच्चों के लिए 1,000 डॉलर की 'फेडरल सीड डिपॉजिट' (शुरुआती जमा राशि) भी शामिल है।

ट्रंप अकाउंट 18 साल से कम उम्र के उन बच्चों के लिए उपलब्ध हैं जिनके पास सोशल सिक्योरिटी नंबर है। इनमें टैक्स कटने के बाद की रकम से सालाना 5,000 डॉलर तक जमा किए जा सकते हैं। पिछले महीने 60 मिलियन से अधिक बच्चों को इस कार्यक्रम में अपने आप शामिल (एनरोल) कर लिया गया।

स्पेसएक्स में मस्क की 48.4% हिस्सेदारी

एलन मस्क की स्पेसएक्स में 48.4% हिस्सेदारी है (कन्वर्ट किए जाने के आधार पर लगभग 6.42 अरब शेयर), जिससे उन्हें कंपनी की 80% से अधिक वोटिंग पावर मिलती है। वह कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। इन्हीं शेयरों में से एक वह अमेरिकी बच्चों को एक-एक शेयर देंगे। लेकिन वह अपने शेयर जून 2027 में, अपने शेयर लॉकअप की अवधि समाप्त होने के बाद ट्रांसफर करेंगे। यहां शेयरों के लॉकअप का मतलब है कि अभी उनके पास मौजूद शेयरों को बेचने या ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं, अभी पाबंदी लगी हुई है। जून 2027 में यह पाबंदी हट जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अरबपति ने अदाणी-अंबानी को फिर पछाड़ा, किया ₹2593 करोड़ का 'महादान'; बेटी के हाथों ₹364825 करोड़ का साम्राज्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।