सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे चढ़ा रुपया

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 23 Nov 2023 10:22 AM (GMT+05:30)

Dollar Vs Rupee गुरुवार को भारतीय करेंसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। आज शेयर बाजार के दोनों स्टॉक एक्सचेंज बढ़त के साथ खुले हैं। विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय करेंसी
मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय करेंसी

HighLights

  1. शेयर मार्केट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है।
  3. विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के इक्विटी बेची है।

पीटीआई, नई दिल्ली। शेयर मार्केट में बढ़त और क्रूड ऑयल की कीमतों का असर भारतीय करेंसी पर देखने को मिला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। फॉरेक्स डीलर का कहना है कि डॉलर में जारी कमजोरी और विदेशी निवेशकों के आउटफ्लो ने रुपया को प्रभावित किया है।

आज विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला। यह पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। बुधवार को भारतीय करेंसी 83.32 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स जो छह मुद्राओं की ताकत को दर्शाता है। ग्रीनबैक 0.17 प्रतिशत गिरकर 103.74 पर कारोबार कर रहा था। फेड बैठक के मिनटों में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सख्त रुख का सुझाव देने के बाद बुधवार को ग्रीनबैक मजबूत हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 1.45 फीसदी गिरकर 80.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

शेयर मार्केट में तेजी

आज सेंसेक्स 145.86 अंक या 0.22 फीसदी बढ़त के साथ 66,169.10 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 48.70 अंक य 0.25 फीसदी की चढ़कर 19,860.55 अंक पर पहुंच गया है। एक्सचेंज डाटा के अनुसार बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 306.56 करोड़ रुपये के इक्विटी बेची है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।