सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: भारतीय करेंसी में आई तेजी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे की हुई बढ़त

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 21 Nov 2023 11:00 AM (IST)

मंगलवार को शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला है। इस तेजी ने भारतीय करेंसी पर भी असर डाला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। वहीं क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। आपको बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

भारतीय करेंसी में आई तेजी (जागरण फाइल फोटो)
भारतीय करेंसी में आई तेजी (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. आज डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला है।
  2. सोमवार को रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
  3. मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीते दिन भारतीय करेंसी गिरावट के साथ बंद हुई है। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में तेजी के दौर ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है। वहीं डॉलर में आई गिरावट ने भी रुपया को बढ़त की ओर लेकर गया है।

फॉरेक्स ट्रेडर का कहना है कि सोमवार को डॉलर में गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट ने निवेशकों को प्रभावित किया और रुपया को बढ़त की ओर ले गया।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में आज रुपया 83.32 पर खुला और बाद में यह 83.33 पर पहुंच गया। यह तेजी 6 पैसे की तेजी को दर्शाता है। जबकि कल रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के फॉरेक्स और बुलियन विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा

निवेशक अमेरिका के मौजूदा घरेलू बिक्री आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उम्मीद से कमजोर आंकड़े डॉलर पर दबाव डाल सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि USDINR (स्पॉट) बगल में व्यापार करेगा और 83.05 और 83.40 की सीमा में बोली लगाएगा।

डॉलर इंडेक्स जो 6 मुद्रा की ताकत को दर्शाता है। उसके अनुसार डॉलर 0.21 फीसदी गिरकर 103.21 पर पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी गिरकर 81.88 डॉलर प्रति बारल पहुंच गया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा

डॉलर इंडेक्स में गिरावट जारी है क्योंकि यह 103.30 पर आ गया है और अमेरिकी 10-वर्षीय बांड 4.4060 प्रतिशत पर है। बाजार एफओएमसी बैठक के मिनटों का इंतजार कर रहा है जो ब्याज दरों पर फेड के रुख का अंदाजा दे सकता है।

शेयर बाजार में तेजी

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इक्विटी बाजार में बीएसई सेंसेक्स 255.12 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 65,910.27 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.15 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 19,774.15 अंक पर था। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को 645.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।