सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar to Rupee Rate: आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में खुला, शेयर बाजार भी लाल निशान पर खुला

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 21 Sep 2023 11:25 AM (IST)

Dollar to Rupee Rate आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में खुला है। इसकी वजह शेयर बाजार में गिरावट ...और पढ़ें

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में खुला
आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में खुला

HighLights

  1. आज डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट कारोबार कर रहा है।
  2. आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है।

 नई दिल्ली, एजेंसी। गुरुवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार देखा गया। इसकी वजह शेयर बाजार का गिरावट के साथ कारोबार और डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद बढ़ते डॉलर सूचकांक के कारण भारतीय रुपये पर दबाव पड़ा।

आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा पर डॉलर के मुकाबले रुपया 83.16 पर खुला जो पिछले बंद के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। वहीं, शुरुआती कारोबार में घरेलू इकाई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.08 तक पहुंच गई।

आपको बता दें कि बुधवार को रुपये ने अपने जीवनकाल के निचले स्तर से तेज वापसी की और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे बढ़कर 83.11 पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स में डॉलर 0.21 प्रतिशत बढ़कर 105.55 पर पहुंच गया। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत गिरकर 92.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार में गिरावट

आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 306.96 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 66,493.88 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 82.95 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 19,818.45 पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को 3,110.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।