सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electricity Demand : गर्मियों में टूटेगा बिजली डिमांड का रिकॉर्ड, 260 गीगावॉट तक पहुंच सकती है खपत

Published: Mon, 04 Mar 2024 05:48 PM (IST)

गर्मी के सीजन में हर साल बिजली की डिमांड में काफी बढ़ जाती है। इस बार भी गर्मियों के दौरान ...और पढ़ें

पिछले साल बिजली मंत्रालय के अनुमान से अधिक हो गई थी डिमांड।
पिछले साल बिजली मंत्रालय के अनुमान से अधिक हो गई थी डिमांड।

पीटीआई, नई दिल्ली। हर साल गर्मी के सीजन में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है। इसकी वजह फ्रिज, फैन, कूलर और एसी जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ना होता है। यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर बिजली संकट देखने को मिलता है। 

इस बार भी गर्मियों के दौरान देश में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावॉट तक जा सकती है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने लाइनमैन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसमें पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

पिछले साल गर्मी में बिजली मंत्रालय ने अधिकतम मांग 229 गीगावॉट रहने का अनुमान जताया गया था। हालांकि अप्रैल से जुलाई के दौरान कई बार बेमौसम बारिश हुई। इसके चलते इलेक्ट्रिसिटी डिमांड मंत्रालय के अनुमान से कम ही रही।

यह भी पढ़ें : सेमीकंडक्टर प्लांट की मंजूरी के बाद रुक ही नहीं रहा Tata Group की इस कंपनी का शेयर, आज भी लगा अपर सर्किट

लेकिन, अगस्त के बाद बिजली की मांग बड़ा उछाल दिखा। सितंबर 2023 में तो इलेक्ट्रिसिटी की अधिकतम डिमांड 243.27 गीगावॉट के स्तर तक पहुंच गई। यह बिजली मंत्रालय के अनुमान से 14.27 गीगावॉट अधिक थी। अगर इस साल की बात करें, तो जनवरी में बिजली की अधिकतम मांग 222.73 गीगावाट रही है। 

लाइनमैन दिवस पर केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने एक विशेष वीडियो संदेश में कहा, 'यह दिन पावर सेक्टर से जुड़े लोगों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन उपायों को साझा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हम उन लाइनमैनों के शुक्रगुजार हैं, जो देश के तकनीकी, औद्योगिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के कामकाज को जारी रखने के लिए बिना किसी रूकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।'

यह भी पढ़ें : GDP Growth: इकोनॉमिक माहौल भारत के हक में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा- अगले वित्त वर्ष में 7.8 प्रतिशत रहेगी ग्रोथ