सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GDP Growth: इकोनॉमिक माहौल भारत के हक में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा- अगले वित्त वर्ष में 7.8 प्रतिशत रहेगी ग्रोथ

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar
Published: Mon, 04 Mar 2024 04:59 PM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.8 फीसदी की दर से ...और पढ़ें

अगले वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में खपत और निवेश के बने रहने की भी संभावना है।
अगले वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में खपत और निवेश के बने रहने की भी संभावना है।

आईएएनएस, चेन्नई। पिछले कुछ समय से भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि इंडियन इकोनॉमी के ग्रोथ को रिवाइज करके बढ़ाया जा रहा है। अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.8 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना जताई है। पहले उसका अनुमान था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.1 फीसदी रहेगी। 

अब बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की इकोनॉमिस्ट जाह्नवी प्रभाकर का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुमान का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.6 फीसदी रह सकती है।

यह भी पढ़ें : Indian Economy : भारत की आर्थिक तरक्की की रफ्तार से मूडीज हैरान, ग्रोथ का अनुमान बदलने पर हुई मजबूर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, 'मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स यानी विकास दर और मुद्रास्फीति के मामले में भारत की स्थिति मजबूत है। घरेलू बाजार में खपत और निवेश के बने रहने की भी संभावना है। ऐसे में अगर इकोनॉमिक ग्रोथ में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ, तो भी यह 7.8 फीसदी रह सकती है।'

इसके अलावा भी कई चीजें भारत की ग्रोथ के हक में है। जैसे कि ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक धीरे-धीरे सुधर रहा है। निर्यात में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार, कई महत्वपूर्ण सेक्टरों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, उनका प्रोडक्शन बढ़ा है। इससे मौजूदा वित्त वर्ष में ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष में 6.7 फीसदी था। 

जाह्नवी ने कहा, 'हमारे अनुमान में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है। हमारा मानना है कि अच्छे मॉनसून से एग्रीकल्चर सेक्टर का उत्पादन फिर से बेहतर होगा। बाकी दूसरे सेक्टर का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। इसी भरोसे पर हमने अगले वित्त वर्ष में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया है।'

यह भी पढ़ें : सेमीकंडक्टर प्लांट की मंजूरी के बाद रुक ही नहीं रहा Tata Group की इस कंपनी का शेयर, आज भी लगा अपर सर्किट