सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Commercial LPG Price Cut: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 जुलाई से ₹183 घटे दाम; चेक करें अपने शहर का रेट

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2026 11:03 AM (IST)

सरकार ने 1 जुलाई 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है, जो ...और पढ़ें

HighLights

  1. 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती

  2. दिल्ली में ₹183.50 की कमी, अब ₹2,930 हुआ दाम

  3. घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम अपरिवर्तित

नई दिल्ली। 2026 में पहली बार भारत में 19 किलो वाले LPG सिलिंडर की कीमतें कम की गयी हैं। सरकार ने आज 1 जुलाई से कमर्शियल सिलिंडर सस्ता कर दिया है। 1 जुलाई 2026 से दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की कीमत में 183.50 रुपये और पटना में 173 रुपये की कमी आई है। हालांकि, जुलाई 2026 के लिए 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किस शहर में कितने घटे दाम?

जुलाई 2026 के लिए 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 173 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती हुई है। दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में कमर्शियल LPG की कीमत में 183.50 रुपये की कमी आई, जबकि कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर लगभग 174 रुपये सस्ता हुआ है।
वहीं चंडीगढ़ और पटना में, जुलाई 2026 के लिए 19 किलो वाले LPG सिलिंडर की कीमतों में क्रमशः 181.50 रुपये और 173 रुपये की गिरावट आई।

कितनी रह गई सिलिंडर की कीमत?

दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 हो गई है। वहीं, चंडीगढ़ में इसकी कीमत अब ₹2,954.50 और पटना में ₹3,227 प्रति सिलेंडर है। कोलकाता में, जहाँ US-इजरायल-ईरान युद्ध के बाद 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतें सबसे अधिक बढ़ी थीं, वहाँ जुलाई 2026 में कीमत पिछले महीने के ₹3,255.50 से घटकर ₹3,081.50 हो गई है।

घरेलू सिलिंडर का दाम कितना?

जुलाई 2026 के लिए सभी शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।


इससे पहले मार्च में ही कमर्शियल सिलिंडर की कीमतें दो बार बढ़ाई गईं। 1 मार्च को सिलेंडर ₹28 महंगा हुआ और फिर 7 मार्च को इसकी कीमत में ₹114.50 की और बढ़ोतरी की गई। मई में कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 हो गई थी। फिर 1 जून को ₹42 की एक और बढ़ोतरी की गई।

ये भी पढ़ें - 1 महीने में तेजी से बढ़ गए सब्जियों के दाम, टमाटर हुआ दोगुना; प्याज ने भी निकाले आंसू!