सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Gas Cylinder Price Hike: इन दो सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कितनी हुई 14.2Kg वाले की कीमत; चेक करें

Published: Fri, 01 May 2026 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2026 08:00 AM (IST)

LPG Price Hike: 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल (commercial cylinder price) और 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडरों ...और पढ़ें

5Kg और 19Kg LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

5Kg और 19Kg LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

HighLights

  1. 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा।

  2. 5 किलो छोटे LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपये बढ़ी।

  3. 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बदले।

नई दिल्ली। LPG Price Hike: मई का महीने शुरू हो चुका है। 1 मई से कई चीजें बदल गईं। सिलेंडर बुक करने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (lpg gas cylinder price hike) और बिना सब्सिडी वाले 5Kg वाले छोटे LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज यानी 2 मई को आपके शहर में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की क्या कीमत है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों (commercial lpg gas cylinder price) और 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 993 रुपये और 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई। थोक और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों की पुष्टि करते हुए, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि ये सिलेंडर उनके नेटवर्क की कुल खपत का 1% हिस्सा हैं।

LPG Gas Price: 14.2Kg वाले सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ीं

लेकिन क्या 14.2Kg वाले LPG सिलेंडर की कीमतों (lpg gas price) में बढ़ोती हुई है? इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन हैं। आपको बता दें कि सरकार ने साफ किया है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा घरेलू LPG (14.2 kg सिलेंडर) की खुदरा कीमतें अपरिवर्तित हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से पूरी तरह से बचाया गया है।

IOC ने कहा, "33 करोड़ घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए घरेलू LPG (14.2 kg) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एयरलाइनों (निर्धारित उड़ानों) के लिए ATF की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल मिलाकर, लगभग 80% पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है। थोक और कमर्शियल LPG सिलेंडरों (कुल खपत का 1% से भी कम) की कीमतों में संशोधन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन उड़ानों के लिए थोक डीजल और ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।"

आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

किस शहर में कितनी है 14.2Kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत?

क्रमांक शहर 14.2 kg घरेलू सिलेंडर की कीमत (₹)
1 दिल्ली ₹913.0
2 मुंबई ₹912.5
3 कोलकाता ₹939.0
4 चेन्नई ₹928.5
5 बेंगलुरु ₹915.5
6 हैदराबाद ₹905.0
7 अहमदाबाद ₹920.0
8 भोपाल ₹918.5
9 चंडीगढ़ ₹922.5

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों (commercial gas cylinder price) की शहर-वार कीमतें अब इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली: 3,071.50 रुपये
  • मुंबई: 3,024 रुपये
  • कोलकाता: 3,202 रुपये
  • चेन्नई: 3,237 रुपये

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Prices: 5 किलो वाला LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा, 261 रुपये की बढ़ोतरी- रिपोर्ट