सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश का सबसे बड़ा बस अड्डा, जहां से रोजाना निकलती हैं 2000 बसें; बनाने में लगे थे ₹130 करोड़! दिल्ली-मुंबई नहीं इस शहर में है बसा

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:55 AM (IST)

India largest bus terminal: आपने बहुत सारे बस अड्डे देखें होंगे तो क्या आप जानते हैं भारत का सबसे बड़ा ...और पढ़ें

भारत का सबसे बड़ा बस अड्डा कहीं आपके शहर में तो नहीं? (ai photo)

भारत का सबसे बड़ा बस अड्डा कहीं आपके शहर में तो नहीं? (ai photo)

HighLights

  1. चेन्नई का CMBT भारत का सबसे बड़ा बस अड्डा है।

  2. यह 36.57 एकड़ में फैला है, लागत ₹103 करोड़ थी।

  3. रोजाना 2,000 बसें संचालित होती हैं, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत में मौजूद एक बस अड्डा अपनी विशालता, बसों की क्षमता और सुविधाओं के कारण खास पहचान रखता है। यह सिर्फ यात्रियों के आने-जाने की जगह नहीं, बल्कि परिवहन नेटवर्क का एक अहम केंद्र भी है। साल 2002 में शुरू हुआ यह टर्मिनल आज भी भारत के सबसे बड़े बस अड्डों में गिना (india's biggest bus station) जाता है। इसे बनाने में करीब 103 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और इसका पूरा परिसर लगभग 36.57 एकड़ में फैला है।

हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) के चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (CMBT) की। इसे एशिया के सबसे बड़े बस टर्मिनलों में भी शामिल किया गया था। 18 नवंबर 2002 को इसका उद्घाटन हुआ था। यानी अक्टूबर 2026 तक इसे शुरू हुए करीब 24 साल हो चुके हैं।

₹103 करोड़ में कैसे तैयार हुआ इतना बड़ा टर्मिनल?

इस बस अड्डे को बनाने की जिम्मेदारी चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CMDA) की थी। इसकी योजना 1991 से 1996 के बीच जयललिता के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बनाई गई थी। इसके बाद 6 जून 1999 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने इसकी आधारशिला रखी। करीब तीन साल के निर्माण के बाद नवंबर 2002 में इसे यात्रियों के लिए शुरू किया गया।

उस समय इस परियोजना पर लगभग 103 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसका उद्देश्य चेन्नई में बसों की आवाजाही को व्यवस्थित करना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करना था।

36.57 एकड़ में फैला है पूरा परिसर

चेन्नई के कोयम्बेडु इलाके में जवाहरलाल नेहरू सलाई यानी इनर रिंग रोड के पास बना यह टर्मिनल करीब 36.57 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया। इसके विशाल परिसर में बसों के आने-जाने, यात्रियों के चढ़ने-उतरने, बसों को खड़ा करने और दूसरी परिवहन सेवाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।

एक साथ सैकड़ों बसों को संभालने की क्षमता

इस बस टर्मिनल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बसों को संभालने की क्षमता है। टर्मिनल में तीन बस फिंगर और छह प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें करीब 180 बस-बे बनाए गए हैं। इसके अलावा 60 बसों को खड़ा करने के लिए अलग पार्किंग क्षेत्र भी है। रिपोर्टस की मानें तो परिसर में किसी भी समय करीब 270 बसें खड़ी की जा सकती थीं। यानी यहां बसों के नियमित संचालन के साथ अतिरिक्त बसों को खड़ा करने की व्यवस्था भी रखी गई थी।

रोजाना करीब 2,000 बसों का संचालन

चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (Chennai Mofussil Bus Terminus) का महत्व केवल इसके आकार तक सीमित नहीं है। यहां से तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों और पड़ोसी राज्यों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बस सेवाएं संचालित होती हैं। यहां से रोजाना करीब 2,000 मोफस्सिल बसों का संचालन होता रहा है।

यात्रियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं?

इस टर्मिनल को यात्रियों की सुविधा और बसों के संचालन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया था। यहां उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं:

1. परिसर में रेस्तरां, कैफेटेरिया और छोटी दुकानें बनाई गई थीं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान खाने-पीने और जरूरी सामान के लिए बाहर न जाना पड़े।
2. बसों के अलावा ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग व्यवस्था की गई थी।
3. प्रतीक्षालय, पूछताछ काउंटर, लॉकर रूम, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
4. परिसर में आपातकालीन चिकित्सा सहायता और डिस्पेंसरी की व्यवस्था का भी उल्लेख मिलता है।
5.एटीएम, दुकानें, कार्यालय, कर्मचारियों के विश्राम कक्ष और बसों की छोटी-मोटी मरम्मत के लिए मेंटेनेंस शेड भी परिसर की व्यवस्थाओं में शामिल हैं।

2018 में बदला गया बस अड्डे का नाम

इस बस टर्मिनल को पहले चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस यानी CMBT के नाम से जाना जाता था। अक्टूबर 2018 में तमिलनाडु सरकार ने इसका नाम बदलकर पुरैची थलाइवर डॉ. एम.जी.आर. बस टर्मिनस (Puratchi Thalaivar Dr. M.G.R. Bus Terminus) कर दिया। यह नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता एम.जी. रामचंद्रन के सम्मान में रखा गया था।

यह भी पढ़ें: Hello लिखते ही WhatsApp पर मिलेगा PF का पूरा अपडेट! ऐसे जॉइन करें EPFO का चैनल; पूरे होंगे जरूरी काम