सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS में सबसे रईस कौन? भारत, चीन या रूस... जानें दौलत की जंग में नंबर-1 का ताज किसके सिर!

Published: Thu, 14 May 2026 02:46 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2026 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली में भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक जारी है, जिसमें BRICS+ समूह की वैश्विक ...और पढ़ें

दिल्ली में हो रही BRICS देशों की बैठक (यह तस्वीर AI जनरेटेड)

दिल्ली में हो रही BRICS देशों की बैठक (यह तस्वीर AI जनरेटेड)

HighLights

  1. BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में जारी

  2. BRICS+ की वैश्विक GDP में 27-30% हिस्सेदारी

  3. प्रति व्यक्ति आय में UAE ब्रिक्स देशों में सबसे आगे

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में BRICS के विदेश मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक नई दिल्ली में चल रही है। इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कर रहे हैं। इस बैठक में BRICS देशों के विदेश मंत्री और सदस्य तथा सहयोगी देशों के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष भारत की BRICS अध्यक्षता का विषय है -'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कॉ-ऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी'।

बता दें कि 10 पार्टनर देशों समेत BRICS+ ग्रुप (जिसके 11 फुल मेंबर्स में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका के अलावा मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE जैसे नए सदस्य शामिल हैं) की क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर ग्लोबल इकोनॉमी में 40% से अधिक हिस्सेदारी है।

कौन-कौन है ब्रिक्स में शामिल? (Brics Nations)

ब्रिक्स ग्रुप में कुल 11 देश हैं। इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

ग्लोबल GDP में कितनी भागीदारी?

2025 के अंत में IMF द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इनकी कुल नॉमिनल GDP लगभग $31.7 ट्रिलियन है, जो वैश्विक GDP का लगभग 27–30% है। मगर इनमें सबसे अमीर कौन है? आइए जानते हैं।

कौन है सबसे अमीर?

यहां हम GDP Per Capita (प्रति व्यक्ति आय) के आधार पर अमीर देशों की सूची देखेंगे। बता दें कि आईएमएफ के साल 2024 के डेटा के अनुसार लिस्ट में पहले नंबर पर यूएई , जिसकी प्रति व्यक्ति आय 50,273.5 डॉलर है।

ये रही 11 देशों की लिस्ट

क्रम संख्या देश प्रति व्यक्ति आय (डॉलर में)
1. यूएई 50,273.5
2. सऊदी अरब 35,121.7
3. रूस 14,889
4. चीन

13,303.1

5. ब्राजील

10,310.5

6. साउथ अफ्रीका

6,267.2

7. ईरान 5,190.2
8. इंडोनेशिया 4,925.4
9. मिस्र (इजिप्ट) 3,338.5
10. भारत 2,694.7
11. इथियोपिया 1,133.9

ये हैं 10 पार्टनर देश

पिछले साल ब्रिक्स में 10 और देश बतौर पार्टनर जुड़े। इनमें बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - देश की सबसे बड़ी पेंसिल कंपनी, हर रोज बनाती है 85 लाख पेंसिल, 17 लाख शार्पनर और 10 लाख पेन; 68 साल पहले तीन दोस्तों ने की थी शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।