सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

boAt की कश्ती पहुंची श्रीलंका और भूटान! दोनों देशों में हुई एंट्री; डबल हुआ कंपनी का इंटरनेशनल रेवेन्यू

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Thu, 15 Oct 2026 01:37 PM (IST)

बोट ने श्रीलंका और भूटान में अपने व्यक्तिगत ऑडियो उत्पादों, स्मार्टवॉच और चार्जिंग समाधानों के साथ कारोबार शुरू किया है। ...और पढ़ें

बोट ने श्रीलंका और भूटान में की एंट्री

बोट ने श्रीलंका और भूटान में की एंट्री

HighLights

  1. बोट ने श्रीलंका और भूटान में कारोबार शुरू किया

  2. FY26 में अंतरराष्ट्रीय राजस्व दोगुना से अधिक हुआ

  3. ऑडियो, स्मार्टवॉच, चार्जिंग समाधान उत्पाद पेश किए

एजेंसी, नई दिल्ली। बोट ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार के तहत श्रीलंका तथा भूटान में व्यक्तिगत ऑडियो उत्पादों, स्मार्टवॉच एवं चार्जिंग समाधानों के साथ कारोबार शुरू किया है जिससे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का अंतरराष्ट्रीय राजस्व दोगुने से अधिक हो गया।
‘ऑडियो’ एवं पहनने योग्य उपकरण बनाने वाले ब्रांड ने बयान में कहा कि वह स्थानीय उपभोक्ताओं की पसंद, संबंधित उत्पाद श्रेणियों में अवसरों और बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर समय के साथ प्रत्येक बाजार में अपने उत्पादों को बढ़ाएगा। इन दोनों देशों में प्रवेश के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र में बोट की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी का विस्तार हुआ है।

क्या है कंपनी का लक्ष्य?

बोट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव नैयर ने कहा, ‘‘हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय विस्तार का मतलब एक ही उत्पाद को अधिक दुकानों तक पहुंचाना नहीं है। इसका मतलब है हर बाजार में अलग-अलग तरीके से अपनी मौजूदगी बनाना, स्थानीय उपभोक्ताओं को समझना और हर क्षेत्र में अपने उत्पादों को उनकी जरूरतों के अनुरूप बनाना।

कारोबार मुनाफे में आया

बोट ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसके पहनने योग्य उपकरणों का कारोबार मुनाफे में आ गया। वहीं, चार्जिंग समाधानों समेत नई उत्पाद श्रेणियों ने उसके मुख्य ऑडियो कारोबार से आगे भी मुनाफे के बढ़ते अवसरों में योगदान दिया।

बोट ने कहा, ‘‘आगे बोट दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, जीसीसी और अन्य अधिक संभावनाओं वाले बाजारों में चुनिंदा नए क्षेत्रों का आकलन करते हुए मौजूदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें - गाजियाबाद के मोहन नगर का अनोखा इतिहास: इस भारतीय ने अंग्रेज से कंपनी खरीदकर रखी थी नींव; वीराने को बनाया इंडस्ट्रियल हब