यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India's richest Man: अमीरों की टॉप लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, इस बिजनेसमैन को छोड़ा पीछे
Indias richest Man देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में भारत के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल है। Bloomberg Billionaires Index ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire's Index) ने भारत के अमीरों की लिस्ट (India's Richest Man) जारी की है। इस लिस्ट में गौतम अदाणी के पायदान में बढ़ोतरी हुई है। अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) की कुल संपत्ति में तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के बाद वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 13 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि गौतम अदाणी ने कुल संपत्ति में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के बाद वह दोनों ही दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़ें हैं।
दिसंबर में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के अरबपति की लिस्ट में गौतम अदाणी 15वें स्थान पर था। वहीं अंबानी 14वें स्थान पर थे।
.jpg)
गौतम अदाणी की कुल संपत्ति
वर्तमान में गौतम अदाणी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आते हैं। वहीं, एशिया और भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों में टॉप पर गौतम अदाणी है। उनकी नेट वर्थ पिछले लिस्ट के मुकाबले इस लिस्ट में 7.67 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है। वहीं साल-दर-साल में उनकी नेटवर्थ 13.3 बिलियन डॉलर बढ़ा है।
जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद गौतम अदाणी की नेट वर्थ में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह से दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 से बाहर हो गए थे।
हिंडनबर्ग ने गौतम अदाणी पर लगाया आरोप
हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर शेयर की हेरफेर और अकाउंटिंग में अनिश्चितिता जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। अदाणी ग्रुप ने इस सभी आरोपों को गलत ठहराया है। इन आरोपों के बाद कंपनी के शेयर में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
इस गिरावट का असर गौतम अदाणी की संपत्ति पर भी पड़ा है। गौतम अदाणी की संपत्ति में लगभग 69 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।

