सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का तोहफा, डीए में की 14% तक की बढ़ोतरी; कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:44 PM (IST)

DA Hike in Bihar: छठ से पहले बिहार सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 14% तक ...और पढ़ें

DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का तोहफा, डीए में की 14% तक की बढ़ोतरी; कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike: छठ से पहले बिहार सरकार का तोहफा, डीए में की 14% तक की बढ़ोतरी; कितनी बढ़ेगी सैलरी?

HighLights

  1. छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों को तोहफा।

  2. महंगाई भत्ते में 14 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा।

  3. लड़कियों की उच्च शिक्षा हेतु नई योजनाएं भी मंजूर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। छठ (Chhath Pooja 2026) से ठीक पहले बिहार सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंहगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने पर मुहर लग गई है (DA Hike in Bihar)। ये बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी।

कितना बढ़ा डीए?

बिहार सरकार ने अलग अलग वेतन आयोग के लिए अलग-अलग तरह से बढ़ोतरी की है।

  • सातवें वेतन आयोग: इनका डीए 3% बढ़ा दिया गया है, जिससे ये 60% से बढ़कर 63% हो गया है।
  • छठे वेतन आयोग: इनके डीए में 7% का इजाफा हुआ है, जो अब 262% से बढ़कर 269% हो गया है।
  • पांचवें वेतन आयोग: इनके डीए में सबसे ज्यादा 14% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ये 483% से सीधे 497% पर पहुंच गया है।

इसे एक उदाहरण से भी समझा जा सकता है। मान लीजिए किसी कर्मचारी का बेसिक पे (Basic Pay) ₹30,000 है। पहले 60% DA के हिसाब से उसे ₹18,000 मिलते थे। अब 63% DA के हिसाब से यह रकम ₹18,900 हो जाएगी, यानी सिर्फ DA में ₹900 प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, वास्तविक फायदा कर्मचारी के बेसिक पे (Basic Pay) और उसके वेतन ढांचे पर निर्भर करेगा।

कैबिनेट में और क्या फैसल हुए?

बिहार कैबिनेट में इस दौरान कई सारे अहम फैसले लिए गए। उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज स्कीम लाई गई है। इसके तहत साल 2027 से 2030 तक करीब 2100 छात्राओं को फायदा मिलेगा, जिस पर ₹88.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा महिला छात्रों की उच्च शिक्षा और रिसर्च में भागीदारी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना (Mukhyamantri Balika PhD Fellowship Scheme) को भी मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें: SCSS vs MIS: 15 लाख के निवेश पर किसमें होगी ज्यादा कमाई? टेबल के जरिए समझें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।