India US Trade Deal पर आ गई बड़ी खबर, अमेरिकी अधिकारी ने बताई अंदर की बात; कहा- समझौता तैयार है बस...
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अगले तीन से चार महीनों में अंतिम रूप ले सकता है। अमेरिकी अधिकारी ...और पढ़ें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 3-4 महीने में होगा।
HighLights
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 3-4 महीने में होगा।
अमेरिकी सेक्शन 301 जांच के कारण हुई देरी।
जांच अगले सप्ताह पूरी होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीज व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से बातचीत जारी है, लेकिन अब तक समझौते पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। अब इसी को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने बड़ा अपडेट दिया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अगले तीन से चार महीनों में व्यापार समझौते (India US Trade Deal) फाइनल हो सकता है। इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। नई दिल्ली और वाशिंगटन ने इस समझौते को लेकर बातचीत
'समझौता तैयार...'
अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता समझिए पूरा हो चुका है बस अमेरिका में चल रही व्यापार से जुड़ी जांचों के कारण अभी समझौता नहीं हो सका है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नाम न बताने की शर्त पर अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा, " India US Trade Deal का समझौता तैयार है। इस डील के हमारे पास डॉक्यूमेंट भी हैं।"
सेक्शन 301 के तहत चल रही जांच के चलते हो रही देरी
रॉयटर्स के अनुसार उस अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में का सेक्शन 301 के तहत व्यापार को लेकर हो रही जांच अभी जारी है। इसे पूरी करना है। इस कानून के तहत गलत तरीकों से व्यापार करने वालों पर नकेल कसी जाती है। और यही कानून अमेरिका को टैरिफ लगाने या जवाबी कार्रवाई करने की इजाजत भी देता है।
उस अधिकारी ने आगे बताया कि सेक्शन 301 के तहत जारी जांच अगले सप्ताह तक पूरी हो सकती है। इस जांच के पूरी हो जाने के बाद भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आगे बढ़ेंगे।
उस अधिकारी से ने समझौता कब तक पूरा हो सकता है के जवाब में कहा कि अमेरिका और भारत के बीच होने वाले व्यापार समझौते को फाइनल होने में लगभग 3 से चार महीने का वक्त लग सकता है।
यह भी पढ़ें- Zomato वाले दीपिंदर गोयल की Eternal के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 268% उछला; 35 करोड़ में बेच दिया ये बिजनेस
