सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Zomato वाले दीपिंदर गोयल की Eternal के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 268% उछला; 35 करोड़ में बेच दिया ये बिजनेस

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:40 PM (IST)

Eternal Q1 Result: जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल की इटरनल लिमिटेड ने Q1 FY27 में ₹92 करोड़ का शुद्ध लाभ ...और पढ़ें

Zomato की इटरनल का मुनाफा 268% बढ़ा

Zomato की इटरनल का मुनाफा 268% बढ़ा

HighLights

  1. शुद्ध लाभ 268% बढ़कर ₹92 करोड़ हुआ।

  2. राजस्व 168% बढ़कर ₹20,211 करोड़ पर पहुंचा।

  3. 'Nugget' बिजनेस ₹35 करोड़ में CTPL को हस्तांतरित।

नई दिल्ली। Eternal Q1 Result: जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल की इटरनल लिमिटेड (Eternal Limited) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में भारी उछाल दिखा है। अब इस खबर का असर कंपनी के शेयरों में देखने को मिल सकता है।

दीपिंदर गोयल की इटरनल लिमिटेड (Eternal Limited) के बोर्ड ने 22 जुलाई 2026 को हुई बैठक में न केवल वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। आइए जानते हैं कि आखिर जोमैटो की पैरेंट कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे।

कंपनी के मुनाफे में भारी उछाल

कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही में इटरनल लिमिटेड का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही (Q1 FY26) में कंपनी का मुनाफा मात्र 25 करोड़ रुपये था। यानी Zomato की पैरेंट कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 268 फीसदी बढ़ा है।

कंपनी के राजस्व (Revenue) में भी शानदार ग्रोथ दर्ज की है। इस तिमाही में परिचालन से राजस्व 20,211 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 7,167 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक है। सालाना आधार पर जोमैटो की पैरेंट कंपनी के रेवेन्यू में 168 फीसदी का उछाल दिखा है।

Zomato की Nugget बिजनेस का 35 करोड़ रुपये में ट्रांसफर

'Nugget' बिजनेस की बिक्री और पुनर्गठन कंपनी ने अपने आंतरिक ढांचे को सुव्यवस्थित करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इटरनल लिमिटेड ने अपने 'Nugget by Zomato' बिजनेस को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कार्थेरो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (CTPL) को स्थानांतरित करने के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) किया है। यह सौदा 35 करोड़ रुपये के नकद प्रतिफल (Cash Consideration) पर 'स्लम सेल' के आधार पर किया गया है। CTPL अब B2B AI-संचालित सपोर्ट प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी।

Eternal की Blinkit का दबदबा

क्विक कॉमर्स (Blinkit) का दबदबा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कुल रेवेन्यू में क्विक कॉमर्स (Blinkit) सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इस सेगमेंट से 15,664 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही में मात्र 2,400 करोड़ रुपये था। वहीं, इंडिया फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस से 3,100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला।

GST नोटिस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी कंपनी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसे विभिन्न राज्यों के GST अधिकारियों से लगभग 420 करोड़ रुपये के डिमांड ऑर्डर मिले हैं, जो डिलीवरी चार्ज पर GST से संबंधित हैं। कंपनी इन नोटिसों को कानूनी रूप से चुनौती दे रही है और उसका मानना है कि उसका पक्ष मजबूत है।

इसके अलावा, बोर्ड ने संजीव बिखचंदानी को गैर-कार्यकारी नामित निदेशक (Non-Executive Nominee Director) के रूप में फिर से नियुक्त करने की सिफारिश की है। कंपनी की 16वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 26 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- JP Associates की JP Power को खरीदने वाली अदाणी पावर के नतीजे आ गए, मुनाफा 47% बढ़कर ₹4866 करोड़ हुआ

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)