BEL Q2 Results: 'ब्रह्मोस' के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे व रेवेन्यू में उछाल
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने FY27 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का PAT 19.8% बढ़कर ₹1,541 करोड़ और रेवेन्यू 26.5% बढ़कर ₹7,291 करोड़ हो गया।
-1793363844282_m.webp)
HighLights
BEL का मुनाफा 19.8% बढ़कर ₹1,541 करोड़ हुआ।
रेवेन्यू 26.5% बढ़कर ₹7,291 करोड़ पहुंचा।
EBITDA 20.4% बढ़कर ₹2,040 करोड़ रहा।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में PAT सालाना आधार पर 19.8% बढ़कर 1,541 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY26 की दूसरी तिमाही में यह 1,286 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.5% बढ़कर 7,291 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 5,764 करोड़ रुपये था।
EBITDA सालाना आधार पर 20.4% बढ़कर 2,040 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 1,695 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 28% रहा, जबकि पहले यह 29.4% था। कंपनी ने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए हैं। इससे पहले कंपनी के शेयर हल्की गिरावट के साथ 369.90 रुपये पर बंद हुए।
शेयरों पर दिखा दबाव
बीईएल के शेयरों के परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिफेंस स्टॉक में पिछले 6 महीनों में ऊपरी स्तर से लगातार गिरावट देखने को मिली है। मार्च में कंपनी के शेयरों ने 473 रुपये का हाई लगाया था लेकिन अब 370 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, लंबी अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
बता दें कि 1954 में स्थापित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, डिफेंस सेक्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सिस्टम बनाती है और उनकी आपूर्ति करती है। बीईएल का मार्केट कैप 2 लाख 68 हजार करोड़ है। BEL, ब्रह्मोस इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम, मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक्स, नेवल सिस्टम और सीकर/कंट्रोल कंपोनेंट्स की आपूर्ति करके एक अहम भूमिका निभाती है।BEL को ब्रह्मोस और उससे जुड़े नेवल/मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़े डिफेंस कॉन्ट्रेक्ट मिले हैं।
ये भी पढ़ें - 3 साल में पैसा ट्रिपल, आशीष काचोलिया के पोर्टफोलियो वाले शेयर का मल्टीबैगर रिटर्न; अब कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।