सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD में पैसा लगाने वालों की मौज! इन दो बैंकों ने बढ़ाईं ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को मिलेगा बड़ा फायदा

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:59 PM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को फायदा होगा।

FD में पैसा लगाने वालों की मौज

FD में पैसा लगाने वालों की मौज

HighLights

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा ने 555 दिन की एफडी पर ब्याज बढ़ाया।

  2. फेडरल बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज में वृद्धि की।

  3. वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 7.50% तक ब्याज मिलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बैंक एफडी में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और फेडरल बैंक (Federal bank) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 555 दिन की खास एफडी पर ब्याज बढ़ाया है, जबकि फेडरल बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज में इजाफा किया है। नई दरों के बाद BOB में आम ग्राहकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, फेडरल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा एफडी पर 7.50% तक सालाना ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं दोनों बैंकों की नई दरें और किस अवधि में कितना फायदा मिलेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा की 555 दिन की FD पर बढ़ा ब्याज

सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी खास 555 दिन की एफडी यानी BOB Golden Goal Deposit Scheme पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी (10 बेसिस पॉइंट) की बढ़ोतरी की है। नई दरें 11 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।

इस बदलाव के बाद आम ग्राहकों को 555 दिन की एफडी पर 6.85% सालाना ब्याज मिलेगा। पहले यह दर 6.75% थी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% से बढ़ाकर 7.35% कर दी गई है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के अति वरिष्ठ नागरिकों को इस एफडी पर 7.45% ब्याज मिल रहा है।

BOB की बाकी FD पर कितना मिल रहा ब्याज?

बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी की सुविधा देता है। नई दरों के मुताबिक आम ग्राहकों को अलग-अलग अवधि पर ब्याज इस प्रकार मिल रहा है:

  • 1 साल वाली एफडी पर 6.25% ब्याज दर है।
  • 2 साल:6.25%
  • 3 साल: 6.30%
  • 4 साल: 6.30%
  • 5 साल: 6.00%
  • 10 साल: 6.00%
  • 444 दिन: 6.45%
  • 555 दिन: 6.85%

बैंक की सामान्य एफडी पर ब्याज दरें 3.50% से 6.85% के बीच हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 4% से 7.35% तक ब्याज मिल रहा है।

Federal Bank में सीनियर सिटीजन को 7.50% तक ब्याज

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक ने सीनियर सिटीजन को मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज को 0.50% से बढ़ाकर 0.60% कर दिया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।

इस बदलाव के बाद वरिष्ठ नागरिकों को समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा वाली चुनिंदा एफडी पर अधिकतम 7.40% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की ऐसी एफडी, जिसमें समय से पहले निकासी की सुविधा नहीं है, उस पर 7.50% तक ब्याज दिया जा रहा है।

खास बात यह है कि 35 महीने की अवधि वाली एफडी पर 7.40% ब्याज के हिसाब से प्रभावी सालाना रिटर्न 8.18% तक हो सकता है। वहीं, बिना समय से पहले निकासी वाली एफडी में यह प्रभावी सालाना रिटर्न 8.30% तक पहुंच सकता है।

हालांकि, ये दरें 18 महीने और 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली चुनिंदा एफडी पर लागू हैं। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की सिंगल टर्म डिपॉजिट के लिए हैं।

Federal Bank की FD पर अलग-अलग अवधि में कितना ब्याज?

  • Federal Bank की 1 साल की एफडी पर आम ग्राहकों के लिए 6.50% ब्याज दर है और वहीं 7.10% वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
  • Federal Bank की 2 साल की एफडी पर आम ग्राहकों के लिए 6.80% ब्याज दर है और वहीं 7.40% वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
  • Federal Bank की 3 साल की एफडी पर आम ग्राहकों के लिए 6.60% ब्याज दर है और वहीं 7.20% वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
  • Federal Bank की 5 साल की एफडी पर आम ग्राहकों के लिए 6.60% ब्याज दर है और वहीं 7.20% वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।

आम ग्राहकों और NRI को चुनिंदा अवधि की समय से पहले निकासी की सुविधा वाली एफडी पर 6.80% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं बिना समय से पहले निकासी वाली जमा पर 6.90% तक ब्याज दिया जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: 18 नवंबर को खुलेगा ₹456 करोड़ का IPO; शेयर बाजार में कमाई का एक और मौका! जानें कितना है इश्यू प्राइस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।