फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, किस-किस दिन नहीं होगा कामकाज? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
फरवरी 2026 में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In February 2026) की जानकारी दी गई है, जिसमें साप्ताहिक अवकाश और ...और पढ़ें

फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। नया महीना शुरू होने में 2 दिन बाकी हैं। हर महीने की तरह अगले महीने यानी फरवरी में भी कुछ दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays In February 2026) रहेंगी। बैंक हॉलिडे की डेट्स जानना जरूरी है, ताकि यदि बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना हो तो आपको मालूम होना चाहिए कि किस बैंक खुलेंगे और किस दिन नहीं। छुट्टियों की तारीखों के बारे में पहले से पता होने से ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम प्लान करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि अगले महीने किस-किन दिन बैंक बंद रहेंगे।
किन मौकों पर बंद रहेंगे बैंक?
फरवरी 2026 में बैंक की छुट्टियों में रेगुलर वीकली छुट्टियों के अलावा त्योहार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बैंक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। ध्यान रहे कि रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा हर बाकी छुट्टी पूरे देश के लिए हों, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ छुट्टियां चुनिंदा राज्यों के लिए होती हैं।
चेक करें छुट्टियों की लिस्ट (RBI के अनुसार)
| तारीख | दिन | कारण | कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? |
| 1 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
| 8 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
| 14 फरवरी | दूसरा शनिवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
| 15 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
| 18 फरवरी | बुधवार | लोसर | सिक्किम |
| 19 फरवरी | गुरुवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | महाराष्ट्र |
| 20 फरवरी | शुक्रवार | राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस | अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम |
| 22 फरवरी | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
| 28 फरवरी | चौथा शनिवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरा देश |
कौन-सी सुविधाएं रहती हैं चालू?
भारत में बैंक छुट्टियों पर फिजिकल बैंक ब्रांच बंद रहती हैं, लेकिन जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24/7 चालू रहती हैं। ग्राहक अकाउंट मैनेज करने, बिल भरने और पैसे ट्रांसफर करने के लिए ATM, NEFT/IMPS/UPI ट्रांसफर, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोर्स - RBI
ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी को ED ने दिया एक और झटका, ₹1885 करोड़ की संपत्ति कुर्क; इस मामले में लिया एक्शन
