सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 में Bank FD ने निवेशकों को दिया जबरदस्त रिटर्न, Share Market की चमक भी फीकी पड़ी

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 04 Jul 2023 04:30 PM (IST)

Bank FD ने इस साल निवेशकों को शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। पिछले छह महीने में निफ्टी 5.83 ...और पढ़ें

बैंक एफडी ने 6 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
बैंक एफडी ने 6 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। बाजार लगातार नए उच्चतम स्तर को छू रहा है। निफ्टी 19000 और सेंसेक्स 65000 के पार निकल चुका है। सोमवार के सत्र में बीएसई का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 65,205.05 अंक और निफ्टी 19,322.55 अंक पर बंद हुआ।

लेकिन आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि इस तेजी के बाद भी भारतीय शेयर बाजार एफडी रिटर्न को पीछे नहीं छोड़ पाया है। 2023 की शुरुआत से लेकर अब तक सेंसेक्स ने 6.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी ने 5.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निफ्टी बैंक ने 4.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

बैंक एफडी ने दिया शेयर बाजार से ज्यादा रिटर्न

आरबीआई की ओर से मई 2022 में महंगाई को काबू करने के लिए रेपो रेट बढ़ाना शुरू किया गया था। 2023 के फरवरी तक आरबीआई रेपो रेट में 2.50 प्रतिशत का इजाफा कर चुका है। इस कारण सभी बैंकों द्वारा एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया जा चुका है। मौजूदा समय में बैंकों में 180 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 6 प्रतिशत के आसपास चल रही है। जबकि बाजार के मुख्य सूचकांकों ने इस साल अब तक 6 प्रतिशत से भी कम का रिटर्न दिया है।

इन बैंकों की FD ने दिया निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी से ज्यादा रिटर्न

  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 181 दिनों से लेकर एक साल की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।
  • यस बैंक की 181 दिनों से 271 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 6.10 प्रतिशत का रिटर्न और वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की 6 महीने एक दिन से लेकर 12 महीने की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 6.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.92 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।
  • यूनिटी बैंक की ओर से 6 महीने से 201 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 8.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।
  • जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 181 दिनों से लेकर 364 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 7.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। ये दरें 30 मई से प्रभावी हैं।
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 181 दिनों से लेकर 364 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है।

SBI, HDFC Bank और ICICI Bank की छह महीने की एफडी पर ब्याज दर

  • देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से 180 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है।
  • आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 185 दिनों से 210 दिनों की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 5.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है।
  • एचडीएफसी बैंक की ओर से 6 महीने एक दिन से 9 महीने तक की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 5.75 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक से नागरिकों को 6.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।