सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर चीनी मिल्स का बड़ा दांव! 450 करोड़ का फंड और यूपी में नया प्लांट, क्या बदल जाएगी कंपनी की किस्मत?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Thu, 23 Apr 2026 11:16 PM (GMT+05:30)

बलरामपुर चीनी मिल्स अब चीनी के साथ बायो-प्लास्टिक और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सेक्टर में भी उतर रही है। कंपनी यूपी में 160 करोड़ का नया लैक्टो जिप्सम प्लांट लगाएगी और 450 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी।

बलरामपुर चीनी मिल्स का बड़ा दांव! 450 करोड़ का फंड और यूपी में नया प्लांट, क्या बदल जाएगी कंपनी की किस्मत?

बलरामपुर चीनी मिल्स का बड़ा दांव! 450 करोड़ का फंड और यूपी में नया प्लांट, क्या बदल जाएगी कंपनी की किस्मत?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| देश की दिग्गज शुगर कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स अब चीनी के साथ-साथ बायो-प्लास्टिक और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के सेक्टर में भी धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में एक नया लैक्टो जिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है, जिस पर करीब 160 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

फंड जुटाने और निवेश की बड़ी बातें

गुरुवार को बोर्ड मीटिंग के बाद कंपनी ने बताया कि कारोबार विस्तार के लिए वे प्रमोटर्स और इन्वेस्टर्स को प्रेफरेंशियल शेयर जारी कर 450 करोड़ रुपए जुटाएंगे।

इसी फंड का एक बड़ा हिस्सा (160 करोड़ रुपए) यूपी के कुम्भी में लगने वाले नए प्लांट में इस्तेमाल होगा। इस प्लांट की क्षमता हर साल 76 लाख जिप्सम बोर्ड बनाने की होगी, जो कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काफी मांग में रहते हैं।

प्रोजेक्ट की लागत में बढ़ोतरी

बलरामपुर चीनी अपने महत्वाकांक्षी पॉली लैक्टिक एसिड (PLA) प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम कर रही है। हालांकि, ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से इस प्रोजेक्ट का बजट अब 230 करोड़ रुपए बढ़ गया है।

पहले इस पर 2,850 करोड़ रुपये खर्च होने थे, जो अब बढ़कर 3,080 करोड़ रुपये हो गए हैं। इस प्लांट में सालाना 80,000 टन बायो-प्लास्टिक बनाने का लक्ष्य है।

सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी अब सिर्फ चीनी तक सीमित नहीं रहना चाहती। वह भारी-भरकम निवेश के जरिए अपनी कमाई के नए जरिए (Revenue Streams) तलाश रही है, जिससे आने वाले समय में कंपनी की वैल्यू और बाजार में पकड़ दोनों मजबूत होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- एक बोनस शेयर, साथ में 600% का डिविडेंड; टाटा ग्रुप की कपड़े बेचने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान, मुनाफे में 30% उछाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।