सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बोनस शेयर, साथ में 600% का डिविडेंड; टाटा ग्रुप की कपड़े बेचने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान, मुनाफे में 30% उछाल

Published: Wed, 22 Apr 2026 06:04 PM (IST)

Trent Q4 Results: ट्रेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 30% मुनाफे में वृद्धि दर्ज की, जो 455 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने निवेशकों के लिए 1:2 बोनस शेयर और 6 रुपये प्रति शेयर (600%) लाभांश की घोषणा की है, साथ ही विस्तार के लिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

टाटा ग्रुप की ट्रेंट का शानदार प्रदर्शन: 30% मुनाफा बढ़ा, बोनस शेयर और 600% डिविडेंड का ऐलान

टाटा ग्रुप की ट्रेंट का शानदार प्रदर्शन: 30% मुनाफा बढ़ा, बोनस शेयर और 600% डिविडेंड का ऐलान

HighLights

  1. ट्रेंट का शुद्ध लाभ 30% बढ़कर 455 करोड़ रुपये हुआ।

  2. ट्रेंट ने 1:2 बोनस शेयर, 6 रुपये प्रति शेयर लाभांश घोषित किया।

  3. वेस्टसाइड, जुडियो स्टोर्स का विस्तार जारी, 2500 करोड़ जुटाएगी कंपनी।

नई दिल्ली| टाटा ग्रुप की दिग्गज रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Q4 Results) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने मुनाफे और विस्तार के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है। 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही में ट्रेंट का नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध लाभ (Trent net profit) सालाना आधार पर 30% बढ़कर 455 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल जीएसटी दरों में कटौती और नए स्टोर्स खुलने से ग्राहकों की बढ़ती डिमांड का फायदा कंपनी को मिला है।

निवेशकों के लिए बड़ी खबर यह है कि कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी हर 2 शेयर पर 1 फ्री शेयर (Trent 1:2 bonus) मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने 6 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड (करीब 600 %) (Trent Rs 6 dividend) की भी सिफारिश की है।

कैसी है शेयर की परफॉर्मेंस?

ट्रेंट का शेयर बुधवार को NSE पर 4426 रुपए (Trent Share Price) के लेवल पर ओप हुआ और 4409.90 रुपए पर क्लोज हुआ। दिन भर में इसमें 0.44 फीसदी का उछाल देखने को मिला। टाटा ग्रुप का यह शेयर पिछले 31 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। हालांकि, 6 महीने में 7 फीसदी और एक साल में 17 फीसदी का नुकसान करा चुका है।

रेवेन्यू और कामकाज का हाल

ट्रेंट का स्टैंडअलोन रेवेन्यू पिछले साल के 4,106.1 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 4,936.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा (EBITDA) भी 43% की बढ़त के साथ 668 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, अगर पिछली तिमाही (Q3) से तुलना करें, तो मुनाफे में 19% की गिरावट आई है। विस्तार के लिए फंड जुटाने के मकसद से बोर्ड ने राइट्स इश्यू या अन्य माध्यमों से 2,500 करोड़ रुपए जुटाने को भी मंजूरी दे दी है।

जुडियो और वेस्टसाइड का जलवा

ट्रेंट की सफलता के पीछे उसके फैशन ब्रांड्स वेस्टसाइड और जुडियो का बड़ा हाथ है। इस तिमाही में कंपनी ने 23 वेस्टसाइड और 109 जुडियो स्टोर्स खोले हैं। खास बात यह है कि जुडियो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पैर पसार रहा है, जिसके यूएई (UAE) में 6 स्टोर्स हो चुके हैं। मार्च 2026 तक कंपनी के पास कुल 300 वेस्टसाइड और 963 जुडियो स्टोर्स का विशाल नेटवर्क तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें- Suzlon Share Target: 20 साल बाद यूरोप में वापसी से बढ़ेगी सुजलॉन की ताकत, 42% रिकवरी के बाद अभी और दौड़ लगाएगा शेयर

स्टार बाजार को लेकर भविष्य की योजना

कंपनी का ग्रॉसरी बिजनेस स्टार बाजार (Star Bazaar) उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। इस पर चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा,

स्टार स्टोर्स का विस्तार हमारी उम्मीदों से धीमा रहा है। आने वाले सालों में हम इसे तेज करने और घनी आबादी वाले इलाकों में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।"

बता दें कि पूरे साल में स्टार के 12 नए स्टोर खुले जबकि 6 बंद हुए।

नतीजों पर क्या बोले नोएल टाटा?

नतीजों पर खुशी जताते हुए चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा,

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026 में हमारा प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। हमें उम्मीद है कि जैसे ही भू-राजनीतिक माहौल (Geopolitical environment) शांत होगा, कंज्यूमर सेंटीमेंट और बेहतर होंगे।"

साफ है कि टाटा ग्रुप की यह कंपनी अब न सिर्फ भारत के छोटे शहरों में बल्कि विदेशों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

SOURCE- BSE

"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।