सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ATM से कैश नहीं निकला, लेकिन खाते से कट गए पैसे? अब बैंक हर दिन देगी मुआवजा

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:15 PM (IST)

यदि ATM से कैश न निकले और खाते से पैसे कट जाएं, तो RBI के नियमानुसार बैंक को 5 दिन के भीतर रकम वापस करनी होगी।

अब पैसे कटने पर बैंक देगी मुआवजा

अब पैसे कटने पर बैंक देगी मुआवजा

HighLights

  1. ATM से पैसे न निकलने पर बैंक 5 दिन में लौटाएगा रकम।

  2. देरी पर बैंक प्रतिदिन 100 रुपये मुआवजा देगा ग्राहक को।

  3. मुआवजे के लिए ग्राहक को अलग क्लेम की जरूरत नहीं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपने ATM से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन मशीन से कैश नहीं निकला और आपके बैंक खाते से रकम कट गई, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में बैंक को तय समय के अंदर आपके पैसे वापस करने होंगे। अगर बैंक ऐसा नहीं करता है, तो ग्राहक को हर दिन 100 रुपये का मुआवजा देना होगा। खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहक को अलग क्लेम करने की जरूरत नहीं है।

कितने दिन में वापस आने चाहिए पैसे?

RBI के नियमों के मुताबिक, अगर ATM ट्रांजैक्शन के दौरान खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन कैश नहीं निकालता, तो बैंक को अधिकतम 5 कैलेंडर दिनों के अंदर रकम वापस करनी होगी। इसमें ट्रांजैक्शन वाले दिन को T माना जाता है और रिवर्सल की समयसीमा T+5 होती है।

अगर बैंक 5 दिन के भीतर पैसे वापस नहीं करता है, तो छठे दिन से ग्राहक को हर दिन 100 रुपये का मुआवजा देना होगा। यह मुआवजा तब तक मिलेगा, जब तक खाते में पूरी रकम वापस नहीं आ जाती।

क्या मुआवजा के लिए अलग से करना होगा क्लेम?

RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक को देरी होने पर ग्राहक के खाते में अपने आप 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा जमा करना होगा। इसके लिए ग्राहक की तरफ से अलग से कोई दावा या आवेदन जरूरी नहीं है। हालांकि, ऐसी स्थिति में बैंक में शिकायत दर्ज कराना बेहतर रहता है, ताकि ट्रांजैक्शन की जांच हो सके।

बैंक पैसे वापस नहीं करे तो क्या करें?

अगर ATM से पैसे नहीं निकले और खाते से रकम कट गई, तो ग्राहक को तुरंत अपने बैंक में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके लिए ये कदम उठा सकते हैं:

* ATM ट्रांजैक्शन की स्लिप संभालकर रखें।
* बैंक से मिले SMS और ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
* ATM का नंबर और ट्रांजैक्शन की तारीख नोट करें।
* बैंक के कस्टमर केयर या ब्रांच में शिकायत दर्ज कराएं।
* शिकायत का रेफरेंस नंबर जरूर लें।

अगर बैंक 30 दिनों के भीतर शिकायत का जवाब नहीं देता या ग्राहक बैंक के जवाब से संतुष्ट नहीं है, तो RBI के इंटीग्रेटेड लोकपाल (Ombudsman) के पास शिकायत की जा सकती है। इसके लिए RBI के CMS पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: EPFO: अब हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा? ईपीएफओ का नया प्लान; 6.3 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।