दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी Apple के CEO अब जाकर बने अरबपति, जानिए दूसरे CEOs से कीतनी कम है संपत्ति
Apple पहली कंपनी थी जिसने एक लाख करोड़ डॉलर का स्तर पार किया था। कंपनी ने साल 2018 में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। PC Pexels.com
नई दिल्ली, आईएएनएस। आईफोन निर्माता कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक अरबपति बन गए हैं। कुक की संपत्ति ने पहली बार एक अरब डॉलर का आंकड़ा छुआ है। यह इसलिए हुआ क्योंकि कूपर्टीनो बेस्ड आईफोन निर्माता ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह 1.84 लाख करोड़ डॉलर से अधिक के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। हालांकि, कुक अभी भी ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स लिस्ट में शामिल अन्य सीईओ की तुलना में काफी पीछे हैं। इस लिस्ट में शामिल अमेजन के फाउंडर और सीईओ की संपत्ति 187 अरब डॉलर, पूर्व माइक्रोसॉफ्ट सीईओ बिल गेट्स की संपत्ति 121 अरब डॉलर और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 102 अरब डॉलर है। ऐसे में कुक संपत्ति के मामले में इनसे काफी पीछे हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुक के पास सीधे तौर पर 847,969 शेयरों का स्वामित्व है और पिछले साल उन्हें भुगतान पैकेज के रूप में 12.5 करोड़ डॉलर मिले थे। एपल अब 2 लाख करोड़ डॉलर की कंपनी बनने के करीब है। यहां तक पहुचंने वाली वह पहली कंपनी होगी और दूसरों के लिए एक मील का पत्थर सेट करेगी। पिछले सप्ताह एपल सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे मूल्यवाल कंपनी बनी थी।
यह भी पढ़ें: Share Market Tips बंपर रिटर्न चाहिए तो स्टॉक सिलेक्शन के जरिए खोजने होंगे छुपे हुए हीरे
एपल पहली कंपनी थी जिसने एक लाख करोड़ डॉलर का स्तर पार किया था। कंपनी ने साल 2018 में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में अधिकाधिक लोगों के ऑनलाइन आने से एपल, फेसबुक और अमेजन जैसी टेक्नॉलोजी कंपनियों की आय में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।