सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Abode Price: मुकेश अंबानी के 27 मंजिला 'Antilia' के आगे कैसा है छोटे भाई का 'अबोड'? जिसे ED ने कर लिया है जब्त

Published: Wed, 25 Feb 2026 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:21 PM (IST)

मुंबई में अनिल अंबानी के 'अबोड' और मुकेश अंबानी के 'एंटीलिया' की तुलना। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'अबोड' को जब्त किया है। 'अबोड' पाली हिल में 17 मंजिला, ₹5,000 करोड़ का है। 'एंटीलिया' दक्षिण मुंबई में 27 मंजिला 'वर्टिकल पैलेस' है, जिसकी कीमत ₹15,000 करोड़ है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। मुंबई के पॉश इलाकों में स्थित देश के सबसे चर्चित दो घर हैं। जिनमें अनिल अंबानी (Anil Ambani) का अबोड और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का एंटीलिया शामिल है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आलीशान घर 'अबोड' (ED attaches Abode) को जब्त कर लिया है। ऐसे में हम यहां आपको दोनों भाइयों के घरों में क्या-क्या है खास और एक-दूसरे से कितने अलग हैं। उसके बारे में बता रहे हैं।

जहां एक तरफ 17 मंजिला का आलीशान बंगला है, तो दूसरी ओर 27 मंजिला ‘वर्टिकल पैलेस’ जो मुंबई की स्काईलाइन की पहचान बन चुका है।

पाली हिल पर स्थित है अनिल अंबानी का ‘Abode’

अनिल अंबानी का घर ‘Abode’ मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित है। यह 17 मंजिला आलीशान रिहायशी इमारत है, जिसकी ऊंचाई करीब 66 मीटर बताई जाती है। यह कुल लगभग 16,000 वर्ग फीट एरिया में बना है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 करोड़ है।

अबोड हाउस में क्या-क्या खास?

  • 17 फ्लोर
  • हेलीपैड
  • ओपन स्विमिंग पूल
  • जिम और लग्जरी कारों के लिए गैरेज
  • निजी मंदिर
  • हरा-भरा गार्डन और आकर्षक लाइटिंग

घर का इंटीरियर सफेद दीवारों, बड़े ग्लास वार्डरोब और कलात्मक सजावट से सुसज्जित है। भले ही अनिल अंबानी को हाल के वर्षों में वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनका यह आशियाना अब भी भारत के महंगे घरों में गिना जाता है।

Anil-Ambanis-house-Abode

‘Antilia’: मुंबई की स्काईलाइन पर खड़ा 27 मंजिला महल

दूसरी ओर, Antilia सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय लक्ज़री का प्रतीक है। दक्षिण मुंबई में स्थित यह 27 मंजिला इमारत करीब 4 लाख वर्ग फीट में फैली हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये है। इसमें 27 फ्लोर (हर फ्लोर की ऊंचाई सामान्य दो मंजिला बिल्डिंग जितनी) हैं। इसमें 168 लग्जरी कारों की पार्किंग के लिए 6 फ्लोर हैं। साथ ही 50 सीटों वाला प्राइवेट थिएटर है।

  • स्पा, विशाल बॉलरूम
  • 3 रूफटॉप हेलीपैड
  • विशाल क्रिस्टल झूमर और पारंपरिक भारतीय कला से सजी दीवारें
  • समुद्र और मुंबई स्काईलाइन का पैनोरमिक व्यू

antilia

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में Antilia के भव्य इंटीरियर और हरे-भरे टैरेस गार्डन की झलक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगमरमर की चमकदार फर्श, ऊंची छतें और शानदार सजावट इसे किसी शाही महल जैसा एहसास देती हैं।

दोनों घरों में क्या है बड़ा अंतर?

पहलू Abode (अनिल अंबानी) Antilia (मुकेश अंबानी)
मंजिलें 17 27
अनुमानित कीमत ₹5,000 करोड़ लगभग ₹15,000–20,000 करोड़+)
हेलीपैड 1 3
पार्किंग लग्जरी गैरेज 168 कारों की पार्किंग
कुल एरिया 16,000 वर्ग फीट 4,00,000 वर्ग फीट

जहां ‘Abode’ एक आलीशान और प्रीमियम निजी आवास है, वहीं ‘Antilia’ पैमाने, वैभव और सुविधाओं के लिहाज से कई गुना बड़ा और भव्य है।

यह भी पढ़ें- निवेशकों को किसने किया मालामाल, किसने किया कंगाल? अंबानी स्टॉक्स की 6 महीने और 1 साल की पूरी कुंडली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।