सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले महंगाई का एक और झटका, Amul ने इस बार दूध नहीं, घी और मक्खन के दाम बढ़ाए; देखें नए रेट

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:38 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 09:58 PM (IST)

अमूल ने दीपावली से पहले घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम आदमी को महंगाई का झटका ...और पढ़ें

अमूल ने दीपावली से पहले घी और मक्खन के दाम बढ़ाए।

अमूल ने दीपावली से पहले घी और मक्खन के दाम बढ़ाए।

HighLights

  1. अमूल ने दीपावली से पहले घी और मक्खन के दाम बढ़ाए।

  2. दूध उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ीं।

  3. नई दरें 2 नवंबर से प्रभावी, ग्राहकों पर महंगाई का बोझ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अमूल ने अपने कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी घी और मक्खन के कुछ उत्पादों पर हुई है।

कितना महंगा हुआ घी और बटर

अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) ने इनपुट लागत बढ़ने के कारण घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल घी के एक लीटर पाउच की कीमत अब 680 रुपये होगी, जो पहले 630 रुपये थी। वहीं गाय के घी के एक लीटर पाउच की कीमत 695 रुपये से बढ़कर 735 रुपये हो जाएगी।

इसके साथ टेबल बटर के 500 ग्राम पैक की कीमत में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

अमूल ब्रांड के तहत प्रोडक्ट बेचने वाली GCMMF ने एक बयान में कहा कि अमूल टेबल बटर, अमूल घी और अमूल गाय के घी की MRP में 2 नवंबर से बढ़ोतरी कर दी गई है।

अमूल ने बढ़ाए घी और मक्खन के दाम
उत्पाद पुरानी कीमत संशोधित कीमत
घी, 1 किलो डिब्बा ₹630 ₹680
घी, 500 ग्राम की थैली ₹325 ₹345
मक्खन, 100 ग्राम पैक ₹63 ₹66
मक्खन, 500 ग्राम पैक ₹310 ₹325

GCMMF ने कहा, "36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली एक सहकारी संस्था (को-ऑपरेटिव) होने के नाते, अमूल ने दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण बटर और घी की कीमतों में बदलाव किया है।"

अमूल टेबल बटर के 500 ग्राम पैक की नई MRP को 310 रुपये से बढ़ाकर 325 रुपये कर दिया गया है।

देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में से एक

GCMMF देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2025-26 में GCMMF का टर्नओवर 11.4 प्रतिशत बढ़कर 73,450 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 65,911 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में अमूल ब्रांड का कुल टर्नओवर 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। GCMMF के रेवेन्यू में 18 जिला सहकारी समितियों (डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव) का टर्नओवर शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: धनतेरस से पहले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, BJP शासित राज्य ने दिया लाखों कर्मचारियों को तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।