अदाणी के बाद अब अंबानी को भी भाया बंगाल, रिलायंस के अधिकारियों ने निवेश और प्रोजेक्ट को लेकर CM से की मुलाकात
अदाणी के बाद अब रिलायंस ने भी पश्चिम बंगाल में बड़े निवेश की इच्छा जताई है। कंपनी के अधिकारियों ने ...और पढ़ें

रिलायंस अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
HighLights
रिलायंस अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
डेटा सेंटर, फूड पार्क, कोयला गैसीफिकेशन पर निवेश चर्चा।
राज्य में औद्योगिक विकास और नए रोजगार सृजन पर जोर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी ने 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और राज्य में 2035 तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के भारी-भरकम निवेश की घोषणा की। और अब मुकेश अंबानी की रिलायंस को भी बंगाल भा गया। रिलायंस के अधिकारियों ने नए निवेश और प्रोजेक्ट विस्तार को लेकर सीएम सुवेंदु से मुलाकात की।
राज्य सचिवालय में हुई इस बैठक में रिलायंस समूह के अलग-अलग कारोबार से जुड़े अधिकारी और सीईओ शामिल हुए। इस मुलाकात में राज्य में निवेश के मौकों, औद्योगिक विकास और प्रोजेक्ट्स के विस्तार पर चर्चा हुई।
बैठक में पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाओं, मौजूदा परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके साथ ही नए रोजगार के अवसर पैदा करने को लेकर भी चर्चा की गई।
इन सेक्टर में निवेश को लेकर हुई चर्चा
राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैठक में रिलायंस की ओर से छह प्रमुख क्षेत्रों में संभावित निवेश और परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इनमें डेटा सेंटर और AI क्लाउड सर्विसेज, इंटरनेशनल केबल लैंडिंग स्टेशन, कोयला गैसीफिकेशन, फूड पार्क, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई। CMO के मुताबिक, बैठक में पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसर, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
राजारहाट में डेटा सेंटर का काम शुरू
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से राजारहाट स्थित सिलिकॉन वैली हब में डेटा सेंटर पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। बैठक में इस परियोजना के साथ-साथ कंपनी की अन्य संभावित योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
दीघा में इंटरनेशनल केबल लैंडिंग स्टेशन पर चर्चा
बैठक के दौरान दीघा में इंटरनेशनल केबल लैंडिंग स्टेशन में रिलायंस की संभावित भागीदारी को लेकर भी बातचीत हुई। इसके अलावा उत्तर बंगाल में फूड पार्क स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा की गई।
रिलायंस और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच हुई इस बैठक में देउचा-पचामी कोयला परियोजना का मुद्दा भी सामने आया। इसके साथ ही कोयला गैसीफिकेशन से जुड़ी संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।
21 सितंबर को अंबानी से मिले थे मुख्यमंत्री
रिलायंस अधिकारियों के साथ बुधवार की बैठक से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 21 सितंबर को मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की थी।
इसके बाद अब रिलायंस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पश्चिम बंगाल सचिवालय पहुंचकर निवेश और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की है।
यह भी बढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से होंगी लागू
