सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 साल के लंबे अंतराल के बाद चीन पहुंचा पहला भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या है पूरा प्लान

Published: Tue, 31 Mar 2026 06:38 PM (IST)

भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल पांच साल बाद चीन की यात्रा पर है। पीएचडीसीसीआई का यह दल शंघाई और जियांगसू प्रांत में ...और पढ़ें

भारत का एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों चीन की यात्रा पर है। (प्रतीकात्मक इमेज-AI Generated)

भारत का एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों चीन की यात्रा पर है। (प्रतीकात्मक इमेज-AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। भारत का एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों चीन की यात्रा पर है और वहां अपने समकक्ष संगठनों के साथ बातचीत कर रहा है। यह पांच साल के अंतराल के बाद इस तरह की पहली यात्रा है। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली इकाई के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 29 मार्च से चार अप्रैल तक शंघाई और चीन के जियांगसू प्रांत की यात्रा पर है। ये दोनों शहर चीन के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है।

पूर्वी लद्दाख में 2020 में सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों के संबंधों में आई खटास से पिछले पांच वर्ष से ऐसी यात्राएं बंद थीं। पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने के बाद यह पहला भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल है, जो चीन पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 2024 और 2025 में ब्रिक्स तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलनों के इतर हुई बैठकों के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार की प्रक्रिया तेज हुई।

ये भी पढ़ें - ट्रंप के नए टैरिफ से भारत-चीन और ब्राजील को होगा सबसे ज्यादा फायदा, पहले के मुकाबले इतनी मिलेगी राहत

शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने मंगलवार को पीएचडीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल और पूर्वी चीन की प्रमुख कंपनियों तथा वित्तीय संस्थानों के साथ व्यापार गोलमज बैठक आयोजित की जिसमें भारतीय व्यवसायों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। माथुर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है और देश की युवा आबादी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी एवं निवेश के लिए बड़े अवसर उत्पन्न करती है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), संपर्क एवं अवसंरचना विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं जो वैश्विक कंपनियों के साथ सहयोग के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं प्रदान करते हैं। बयान के अनुसार, पीएचडीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा शंघाई, झेजियांग और जियांगसू जैसे क्षेत्रों में भारतीय कारोबारियों एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग तथा संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

भाषा इनपुट के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।