सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Largest Company: बिहार की सबसे बड़ी कंपनी, मार्केट कैप 7 हजार करोड़ रुपये के पार; करती है ये काम

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

Bihar Largest Company: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में आदित्य विजन लिमिटेड बिहार की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 7311 करोड़ रुपये है।

आदित्य विजन लिमिटेड बिहार की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

आदित्य विजन लिमिटेड बिहार की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

HighLights

  1. आदित्य विजन लिमिटेड बिहार की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

  2. कंपनी का मार्केट कैप 7311 करोड़ रुपये के पार है।

  3. इलेक्ट्रॉनिक सामानों और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का कारोबार करती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Largest Company: भारत के शेयर बाजार में लगभग 5 से 6 हजार कंपनियां लिस्टेड हैं। इन कंपनियों का रजिस्टर्ड ऑफिस अलग-अलग शहरों में है। बहुत सी कंपनियों का जहां रजिस्टर्ड ऑफिस है, वहीं कॉर्पोरेट ऑफिस भी है। लेकिन बहुत सी कंपनियों का रजिस्टर्ड ऑफिस किसी दूसरे शहर में, तो कॉर्पोरेट ऑफिस किसी दूसरे शहर में है।

आज हम बिहार की उस कंपनी की बात करेंगे जो शेयर बाजार में लिस्टेड है और मार्केट कैप के लिहाज से बिहार की सबसे बड़ी कंपनी है। हम यहां बिहार सरकार की सरकारी कंपनियों की बात नहीं कर रहे हैं। ऐसी कंपनियां जो पब्लिक हैं, लेकिन प्राइवेट हाथों में हैं। आइए जानते हैं बिहार की सबसे बड़ी कंपनी के बारे में।

ये है बिहार की सबसे बड़ी कंपनी?

मार्केट कैप के लिहाज से बिहार की सबसे बड़ी कंपनी आदित्य विजन लिमिटेड (Bihar Largest Company) है। इस कंपनी का मार्केट कैप 7311 करोड़ रुपये है। इस कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सामानों के व्यापार में लगी हुई है। यह एक सेवा-उन्मुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है, जो सभी प्रकार के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं) का कारोबार करती है।

कौन है बिहार की सबसे बड़ी कंपनी का मालिक

आदित्य विजन लिमिटेड के फाउंडर यशोवर्धन सिन्हा हैं। यानी वह बिहार की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक है। यशोवर्धनसिन्हीं ने 1999 बिहार के पटना में बेली रोड पर एक अकेले स्टोर के साथ इसकी शुरुआत की थी। और आज इसका मार्केट कैप 7 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

यशोवर्धन सिन्हा पहले एक बैंकर थे और उन्हें एक PSU बैंक में काम करने का लगभग 20 वर्षों का अनुभव था। वे कंपनी के प्रमुख निर्णय लेने वालों में से एक रहे हैं।

आदित्य विजन लिमिटेड प्रमुख रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में काम करने वाली एक प्रमुख मल्टी-ब्रांड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है, और यह बिहार की पहली ऐसी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर है जो BSE पर लिस्ट है।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 65% की भारी गिरावट; शेयर की कीमत ₹20 से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।