सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस अरबपति की कंपनी ने चुपचाप बढ़ा दिए CNG के दाम, गाड़ी में भरवाने से पहले चेक करें नए रेट

Published: Sun, 02 Aug 2026 11:04 AM (IST)

अदाणी टोटल गैस ने 1 अगस्त से अपने सभी इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में ₹4 प्रति ...और पढ़ें

अदाणी टोटल गैस ने बढ़ाए सीएनजी के दाम? (AI फोटो)

अदाणी टोटल गैस ने बढ़ाए सीएनजी के दाम? (AI फोटो)

HighLights

  1. अदाणी टोटल गैस ने CNG की कीमत ₹4/किलोग्राम बढ़ाई

  2. अहमदाबाद में अब CNG ₹94.02 प्रति किलोग्राम मिलेगी

  3. बढ़ोतरी का कारण वैश्विक LNG कीमतों में उछाल

नई दिल्ली। भारत के टॉप अरबपति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप की अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने 1 अगस्त से अपने सभी इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में ₹4 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने नेचुरल गैस खरीदने की लागत में भारी बढ़ोतरी के चलते ये फैसला लिया है, जो घरेलू गैस की कम उपलब्धता और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण ग्लोबल LNG कीमतों में उछाल की वजह से हुई है।
अहमदाबाद में, CNG अब टैक्स मिलाकर ₹94.02 प्रति किलोग्राम के भाव पर मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने से प्राइवेट गाड़ी मालिकों, ऑटो-रिक्शा चलाने वालों और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट फ्लीट (गाड़ियों के बेड़े) के लिए फ्यूल की लागत बढ़ेगी।

कौन बेच रहा सस्ती CNG?

सीएनजी की कीमतों बढ़ोतरी से सरकारी कंपनी गुजरात एनर्जी के मुकाबले कीमत का अंतर भी बढ़ गया है, जो अपने इलाकों में CNG ₹85.01 प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचती है। अप्रैल 2026 के बाद से अदाणी टोटल गैस ने पांचवीं बार CNG की कीमतें बढ़ाई हैं। इन 5 बढ़ोतरी से पहले जब मतें ₹81.36 प्रति किलोग्राम थीं।
आज की बढ़ोतरी के बाद अदाणी टोटल गैस और गुजरात एनर्जी की कीमतों में लगभग ₹9 प्रति किलोग्राम का अंतर हो जाएगा और इसका अदाणी की गैस पर बुरा असर पड़ सकता है, खासकर ग्रामीण बाजारों में जहां ग्राहक सप्लायर बदल सकते हैं।

कितनी बढ़ी गैस खरीदने की लागत?

अदाणी टोटल गैस का कहना है कि कंपनी इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर है। कंपनी के लिए नेचुरल गैस खरीदने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी घरेलू गैस की कम उपलब्धता, सप्लाई में कटौती और जियोपॉलिटिकल मुद्दों के कारण ग्लोबल गैस की कीमतों में उछाल की वजह से हुई है।
कंपनी के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में ग्लोबल LNG मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया है। फरवरी में LNG की कीमतें $10-13 प्रति MMBTU के दायरे में थीं, लेकिन मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से LNG शिपमेंट में रुकावट आने से कीमतें तेजी से बढ़ गईं।

कतर और UAE के लिए एक्सपोर्ट का अहम रास्ता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कतर और UAE के लिए एक्सपोर्ट का एक अहम रास्ता है। 2025 में भारत के कुल LNG इंपोर्ट में इन दोनों देशों की हिस्सेदारी लगभग 59% थी। बेंचमार्क स्पॉट कीमतें, जिनमें जापान-कोरिया मार्कर (JKM) और वेस्ट इंडिया मार्कर (WIM) शामिल हैं, मार्च की शुरुआत में बढ़कर लगभग $25 प्रति MMBTU हो गईं, लेकिन अप्रैल और जून के दौरान इनमें कुछ कमी आई।
हालांकि, कीमतें मिडिल ईस्ट संघर्ष से पहले के स्तर से काफी ऊपर बनी रहीं और जुलाई में क्षेत्रीय तनाव बढ़ने और होर्मुज से आवाजाही में लगातार रुकावट के कारण फिर से $19-22 प्रति MMBTU तक पहुंच गईं।

सेल्स में हुआ इजाफा

जून तिमाही के दौरान, अदाणी टोटल गैस ने CNG बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल 18% की वृद्धि दर्ज की और यह 218 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (MMSCM) हो गई, जबकि कुल गैस बिक्री की मात्रा 13% बढ़कर 303 MMSCM हो गई। इसकी वजह नेटवर्क का विस्तार और कई भौगोलिक क्षेत्रों में अधिक खपत रही।
फिलहाल कंपनी 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 125 जिलों में फैले 53 भौगोलिक क्षेत्रों में काम करती है और इसका संयुक्त नेटवर्क 1,167 CNG स्टेशनों का है, जिसमें जॉइंट वेंचर भी शामिल हैं। जून तिमाही के दौरान छह नए CNG स्टेशन जोड़े गए।

ये भी पढ़ें - LPG Price Cut: अगस्त के पहले ही दिन सरकार का तोहफा, ये सिलिंडर 200 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता: इतनी हुई कीमत